Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

स्कॉर्पियो से देर रात चौराहे पर खतरनाक स्टंट दिखाना पड़ा भारी, तीन युवक गिरफ्तार।

स्कॉर्पियो से देर रात चौराहे पर खतरनाक स्टंट दिखाना पड़ा भारी, तीन युवक गिरफ्तार। जोधपुर। शहर में रात के कर्फ्यू के बावजूद शहर के सबसे व्यस्त...

स्कॉर्पियो से देर रात चौराहे पर खतरनाक स्टंट दिखाना पड़ा भारी, तीन युवक गिरफ्तार।


जोधपुर। शहर में रात के कर्फ्यू के बावजूद शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले नई सड़क चौराहे पर स्कॉर्पियो से देर रात खतरनाक स्टंट दिखाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। स्वयं की जान जोखिम में डाल स्टंट दिखाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन युवकों के खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तीनों की खोज कर उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस उपायुक्त धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 4 जनवरी को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार में सवार युवक नई सड़क चौराहे पर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आए। इस वीडियो के आधार पर उदय मंदिर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एक टीम गठित कर इस स्कॉर्पियो का पता लगा तीन युवकों 19 वर्षीय युवराज सिंह, 22 वर्षीय रमीज राजा व 21 वर्ष के जय भाटी को गिरफ्तार किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं