जन्मदिन पर 2 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय। बाड़मेर। जिले के बालोतरा के निजी अस्पताल में भर्ती मिरों देवी को आपातकाल में ब्लड की जरूर...
जन्मदिन पर 2 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय।
बाड़मेर। जिले के बालोतरा के निजी अस्पताल में भर्ती मिरों देवी को आपातकाल में ब्लड की जरूरत होने पर परिजनों ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी।
सूचना के मुताबिक राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश सचिव नरपतसिंह उमरलाई व रक्तकोष मित्र मंडल के राजुराम गोल ने केस को गंभीरता के साथ रक्तदाता शंकरसिंह जानियाना व नरपत धुम्बड़ा जानियाना के साथ अस्पताल पहुँच मरीज को 2 यूनिट रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
प्रदेश सचिव उमरलाई ने बताया शंकरसिंह जानियाना ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर मानवता के परिचय दिया। ओर कहा कि हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर फालतू खर्च न करके हर जरूरतमंद लोगों के लिए मानवीय सेवा में आगे रहते है। इस अवसर पर जितेंद्र जानियाना, मनोहरसिंह जानियाना, रामसिंह जानियाना वार्ड पंच प्रतिनिधि की मौजूदगी में रक्तदान कर मरीज की जान बचाई।
कोई टिप्पणी नहीं