Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों की हुई घोषणा, यहां क्लिक करके देखें परिणाम।

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों की हुई घोषणा, यहां क्लिक करके देखें परिणाम। बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष का बारहवीं...

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों की हुई घोषणा, यहां क्लिक करके देखें परिणाम।



बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष का बारहवीं बोर्ड का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा कम रहा है। जहां इस वर्ष पास प्रतिशत 78.04 फीसदी रहा हैं, वहीं पिछले वर्ष यह 80.44 प्रतिशत था। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों ही संकायों में लड़कियों ने टॉप किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों एवं बोर्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में परिणामों की घोषणा की। 
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट SMS से भी चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 में 78.04 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। जबकि 2020 में कुल 80.44 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे। साल 2020 के रिजल्ट की तुलना में सफलता प्रतिशत 2.40 फीसदी कम रहा है।

तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने किया टॉप
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के रिजल्ट में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों ही संकायों में लड़कियों ने टॉप किया है। बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स के टॉपर संयुक्त रूप से मधु भारती और कैलाश कुमार रहे हैं, इन्हें 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इंटरमीडिएट कॉमर्स में सुनंदा कुमारी ने 94.2% अंकों के साथ टॉप किया है। साइंस स्ट्रीम में सोनाली कुमारी ने 94.2 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।

कोई टिप्पणी नहीं