Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

मुंबई, मॉल में संचालित कोविड हॉस्पिटल में आग से 10 की मौत

मुंबई, मॉल में संचालित कोविड हॉस्पिटल में आग से 10 की मौत महाराष्ट्र/मुंबई। महानगर के भांडुप इलाके में एक मॉल की तीसरी मंजिल पर बने कोविड हॉ...

मुंबई, मॉल में संचालित कोविड हॉस्पिटल में आग से 10 की मौत



महाराष्ट्र/मुंबई। महानगर के भांडुप इलाके में एक मॉल की तीसरी मंजिल पर बने कोविड हॉस्पिटल में बुधवार रात करीब 12 बजे आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि हॉस्पिटल में भर्ती 76 मरीजों को सुरक्षित निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। 
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार मॉल में अस्पताल देखा है। इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड पेशेंट्स समेत 76 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इस दौरान फायर ब्रिग्रेड की 22 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची। अस्पताल में राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं