Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

महाराष्ट्र में सरकार का 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू का एलान, जान लीजिए किन चीजों पर पाबंदी रहेगी।

महाराष्ट्र में सरकार का 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू का एलान, जान लीजिए किन चीजों प र पाबंदी रहेगी। महाराष्ट्र। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों...

महाराष्ट्र में सरकार का 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू का एलान, जान लीजिए किन चीजों पर पाबंदी रहेगी।



महाराष्ट्र। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते राज्य सरकार ने प्रांत में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए हमें ये एक्शन लेना पड़ा है। महाराष्ट्र में भी स्थिति भयावह होती जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। वहीं, कोविड-19 से संबंधित नए नियम भी लागू किए हैं।

गाइडलाइन्स के अनुसार, राज्य के सभी मॉल्स रात 8 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। मूवी थिएटर्स में 50 फीसदी लोग ही जा पाएंगे। साथ ही साथ शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। अंतिम संस्कार में भी ज्यादा से ज्यादा 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में 50 फीसदी बेड्स को रिजर्व रखा गया है। आगामी होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए भी गाइडलाइन्स जारी किए गए हैं। इसके अनुसार, होली खेलने के लिए भीड़ लगाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। साथ ही सार्वजनिक जगह पर होली खेलने की परमिशन नहीं दी गई है।

आमजन से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की खास अपील:
इस बारे में जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, "हम दोबारा लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं थे लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए हमें ये एक्शन लेने पड़ा है। मैं राज्य के आम नागरिकों से अपील करता हूं कि वह जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें." सीएम ने आगे कहा, "हम हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी तेजी से काम कर रहे हैं  सभी जिलों के अधिकारियों को हेल्थ सुविधाएं जारी रखने के निर्देश दिए हैं।" उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना ने अपना पैर पसार लिया है, ऐसे में यहां के लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही यदि आगे भी स्थिति ऐसी ही बनी रही तो राज्य में पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

महाराष्ट्र राज्य के इन जिलों में  लॉकडाउन लगा:
आपको बता दें कि राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू जैसे कड़े नियम लागू किए हैं। पुणे में जिला प्रशासन ने 31 मार्च तक सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा रेस्त्रां को खुला रखने के समय में बदलाव किए हैं। वहीं, नागपुर में भी एक सप्ताह का लॉकडाउन चल रहा है. इसके अलावा बीड़ और नांदेड़ में भी लॉकडाउन लगाया गया है। गाइडलाइन्स के तहत लोगों को घर से ना निकलने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं