दर्दनाक हादसा: सेना की जिप्सी में लगी आग से 3 जवानों की जिंदा जलकर मौत, 5 गंभीर घायल। श्रीगंगानगर। जिले के छत्तरगढ़ नजदीकी क्षेत्र में बुधवार...
दर्दनाक हादसा: सेना की जिप्सी में लगी आग से 3 जवानों की जिंदा जलकर मौत, 5 गंभीर घायल।
श्रीगंगानगर। जिले के छत्तरगढ़ नजदीकी क्षेत्र में बुधवार - गुरुवार की रात युद्धाभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हुआ। जिसमें सेना के तीन जवानों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, 5 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में एक सूबेदार और दो जवान शामिल हैं। घायल जवानों को सूरतगढ़ के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
इंदिरा गांधी नहर की आरडी 330 के पास हुआ हादसा:
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी नहर की आरडी 330 के पास यह हादसा हुआ। इसमें तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सेना का यह रुटीन युद्धाभ्यास था, जिसके तहत जवानों को अलग - अलग टास्क दिए जाते हैं। इसी टास्क को पूरा करते समय यह हादसा हुआ है। सेना के ये जवान बठिंडा की 47-AD यूनिट के बताए जा रहे हैं। ये सभी जवान युद्धाभ्यास के लिए सूरतगढ़ आए हुए थे।
कोई टिप्पणी नहीं