राजस्थान में आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित, 6 से 25 मई के बीच होगी परीक्षा। जाने पूरी जानकारी..! राजस्थान। प्रदेश में आठवीं बोर्ड प...
राजस्थान में आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित, 6 से 25 मई के बीच होगी परीक्षा। जाने पूरी जानकारी..!
राजस्थान। प्रदेश में आठवीं बोर्ड पैटर्न परीक्षा 6 मई से शुरू होगी और 25 मई तक चलेगी। परीक्षा के लिए प्रारम्भिक शिक्षा एवं पंचायत राज विभाग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। हर विषय की परीक्षा के बीच तीन से चार दिन का अंतराल दिया गया है, ताकि बच्चों को याद करने का अवसर मिल सके। राज्य में करीब साढ़े बारह लाख बच्चे इस साल आठवीं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। इस परीक्षा का नाम प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाणपत्र है।
परीक्षा के लिए समय दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तय किया गया है। दरअसल, इन्हीं दिनों में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा भी होती है, ऐसे में आठवीं बोर्ड के बच्चों को दोपहर में ही अवसर मिलता है। बच्चों को उनके प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालय से प्राप्त होंगे। जिसमें परीक्षा केंद्र का जिक्र होगा। उसी परीक्षा केंद्र पर जाकर परीक्षा देनी होगी।
हिन्दी में अंतराल ज्यादा, एसएसटी में कम परीक्षा कार्यक्रम में अंतराल हिन्दी में सर्वाधिक चार दिन का है। वहीं सबसे ज्यादा याद करने के लिए दिन सामाजिक विज्ञान में चाहिए। इस विषय के लिए महज दो दिन का अंतराल दिया गया है। इसी तरह गणित तीन दिन का अंतराल मिल गया है। जबकि संस्कृत के लिए दो दिन का ही अंतराल है।
जान लीजिए परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है:
तारीख वार विषय
- 6 मई 2021 गुरुवार अंग्रेजी
- 7 मई 2021 शुक्रवार अंतराल
- 8 मई 2021 शनिवार अंतराल
- 9 मई 2021 रविवार अवकाश
- 10 मई 2021 सोमवार अंतराल
- 11 मई 2021 मंगलवार हिन्दी
- 12 मई 2021 बुधवार अंतराल
- 13 मई 2021 गुरुवार अंतराल
- 14 मई 2021 शुक्रवार इदुलफितर, परशुराम जयंती अवकाश
- 15 मई 2021 शनिवार गणित
- 16 मई 2021 रविवार अवकाश
- 17 मई 2021 सोमवार अंतराल
- 18 मई 2021 मंगलवार अंतराल
- 19 मई2021 बुधवार विज्ञान
- 20 मई 2021 गुरुवार अंतराल
- 21 मई 2021 शुक्रवार अंतराल
- 22 मई 2021 शनिवार सामाजिक विज्ञान
- 23 मई 2021 रविवार अवकाश
- 24 मई 2021 सोमवार अंतराल
- 25 मई 2021 मंगलवार तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू/सिंधी/गुजराती/पंजाब) और संस्कृत (संस्कृत शिक्षा विभाग)
कोई टिप्पणी नहीं