किसान ने खेत में अनार के बीच लगा रखें थे, भारी मात्रा में अवैध अफीम के पौधे। बाड़मेर। जिले के सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र के भाटा सरहद मे बड़ी क...
किसान ने खेत में अनार के बीच लगा रखें थे, भारी मात्रा में अवैध अफीम के पौधे।
बाड़मेर। जिले के सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र के भाटा सरहद मे बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध अफीम के पौधे पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाेतरा नितेश आर्य, गुड़ामालानी वृताधिकारी शुभकरण के निर्देशन में बलदेवराम उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सिणधरी के नेतृत्व पुलिस पार्टी द्वारा अफीम के हरे पौधे कुल 8824 बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। थानाधिकारी बलदेवराम चौधरी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि, सरहद गाेगाजी का धाेरा भाटा में दीपाराम पुत्र रघुनाथ राम कलबी ने अपने पुश्तैनी खेत में अनार के पौधो के बिच में भारी मात्रा में अवैध अफीम के पौधो की फसल उगाई हुई हैं। जिस पर थाना से बलदेवराम उपनिरीक्षक अपने पुलिस जाब्ता सहित सरहद गाेगाजी का धाेरा, भाटा दीपाराम कलबी के अनार के खेत में पहुंचे ताे दीपाराम द्वारा अपने खेत में अनार की खेत के बीच में अलग - अलग 5 केरियों में अफीम के पौधों की खेती की हुई थी। अफीम के हरे पौधाें काे उखाड़कर गिनती की गई ताे कुल 8,824 अफीम के हरे पौधे पाये गये। उक्त अफीम की खेती के संबंध में दीपाराम के पास काेई वैध लाईसेंस या परमिट नहीं हाेने से 8,824 अफीम के हरे पौधे काे जब्त कर गाेगाजी का धाेरा भाटा निवासी आरोपी दीपाराम पुत्र रूघुनाथराम कलबी काे गिरफ्तार किया गया।
बहुत अच्छा धन्यवाद जयश्रीराम धन्यवाद आपका जयश्रीराम
जवाब देंहटाएं