जैसलमेर जिले के ऊनड़ो की ढाणी में पिछले तीन चार महीने से पेयजल आपूर्ति ठप। @ पूरणसिंह सोढ़ा जैसलमेर। जिले के ग्राम पंचायत बडोड़ागांव के राजस्...
जैसलमेर जिले के ऊनड़ो की ढाणी में पिछले तीन चार महीने से पेयजल आपूर्ति ठप।
@ पूरणसिंह सोढ़ा
जैसलमेर। जिले के ग्राम पंचायत बडोड़ागांव के राजस्व गाँव आशायच स्थित ऊनड़ो की ढाणी में पिछले तीन चार महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है।
गोरतलब है कि आशायच गाँव स्थित ट्युबवेल से ऊनड़ो की ढाणी, देवीसिंह की ढाणी, राम भील की ढाणी, सदात व आशायच गाँव की पेयजल आपूर्ति होती है लेकिन इन सब ढाणियों में पिछले तीन चार महीने से पेयजल आपूर्ति बाधित हैं। अब गर्मी की दस्तक शुरू होते जिला मुख्यालय से सटे ग्रामीण इलाकों में यह हालात हैं, लेकिन दूर - दराज छितराई ढाणियों की पेयजल व्यवस्था को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। आमजन के साथ - साथ पशुधन प्यास के मारे व्याकुल नजर आ रहे हैं। सूखी जीएलआर व पशु खेली के पास भटकते हुए मवेशियों को देखा जा सकता हैं। ग्रामीण बाबूसिंह, वीरमसिंह ने बताया कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई हैं। इसी तरह राजसिंह भाटी की ढाणी में भी पेयजल आपूर्ति सूचारू होने को कई साल हो गए जीएलआर व पशु खेली महज शो पीस बने हुए हैं। यहा भी सप्लाई आशायच गाँव से होती है लेकिन स्थाई कर्मचारी नही होने के कारण समय पर जलापूर्ति नहीं हो पाती हैं। खेतसिंह सिसोदिया ने बताया कि दस वर्ष पूर्व मेरे कार्यकाल के दौरान राज सिंह की ढाणी तक जलापूर्ति सही समय पर होती थी। उस वक्त में ठेकेदार के अधीन काम करता था। लेकिन विभागीय अधिकारियों की मनमानी के चलते हमे तीन -तीन महीने के बाद एक महिने का गेप दिया जाता था।
कोई टिप्पणी नहीं