Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

गहरे कुए में गिरा मोर दो दिन तक तैरता रहा। एनिमल संस्था व वन कर्मियों ने भारी मस्कत से निकाला बाहर। देखें विडियो।

गहरे कुए में गिरा मोर दो दिन तक तैरता रहा। एनिमल संस्था व वन कर्मियों ने भारी मस्कत से निकाला बाहर। देखें विडियो। सिरोही। जिले में कालन्द्री...

गहरे कुए में गिरा मोर दो दिन तक तैरता रहा। एनिमल संस्था व वन कर्मियों ने भारी मस्कत से निकाला बाहर। देखें विडियो।



सिरोही। जिले में कालन्द्री कस्बे के हड़मतिया हनुमान मन्दिर के निकट मगन माली के कृषि कुए में एक घायल मोर लड़खड़ा कर गिर गया। कुए के कास्तकारों ने काफी मस्कत की लेकिन अंधेरा पड़ते ही कोशिश नाकामयाब हो गई। दूसरे दिन सर्व ऑफ ऑल एनिमल ट्रस्ट के सर्प मित्र नटवर सिंह को सूचना दी गई। 


उन्होंने वन विभाग से संपर्क साधा सूचना पाकर कालन्द्री वन विभाग टीम नाका के वनपाल आबिद कुरेशी, वन रक्षक कुमारी सुमन मेघवाल, पशु रक्षक शेषा राम मौके पर पहुंचे। मौके पर जाकर देखा तो कुआ काफी गहरा होने के कारण जिन्दे मोर को बाहर निकलना मुश्किल प्रतीत होने लगा। इस दरम्यान जय हो विश्व कल्याण ट्रस्ट संयोजक विक्रम रावल कालन्द्री को फोन कर मौके की स्थिति से अवगत करवा कुए के अंदर जाने की व्यवस्था करवाने की सूचना दी गई। उन्होंने तुरंत एनिमल संस्था के पशु चिकित्सक शैलेश भाई को लेकर मौके पर पहुंचे। 



उधर सेवाभावी व सर्प मित्र वसनाराम मेघवाल व कृष्णा बावरी की सहायता से रस्सी की मदद लेकर लकड़ियों की पालकी तैयार करवाकर पालकी को कुए में उतारा गया। काफी मस्कत के बाद पानी मे तैरते हुए मोर को पालकी का सहारा दिया गया। मोर पालकी से लपक गया। बड़ी सावधानी व धैर्य पूर्वक धीरे - धीरे मोर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल मोर का मौके पर पशु चिकित्सक शैलेश भाई ने प्राथमिक उपचार कर भीगे हुए मोर को धुप में सुख जाने के बाद आजाद कर दिया। मौका बड़ी प्रसन्नता का था। एनिमल संयोजक विक्रम रावल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं