आईएफडब्ल्यूजे जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, अनिल वैष्णव बने बालोतरा उपखण्ड अध्यक्ष। बाड़मेर/बालोतरा। इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ...
आईएफडब्ल्यूजे जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, अनिल वैष्णव बने बालोतरा उपखण्ड अध्यक्ष।
बाड़मेर/बालोतरा। इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एशोसियेशन जिला बालोतरा की बैठक शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भवदीप सिंह चारण के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह खारवाल ने बालोतरा उपखण्ड इकाई के अध्यक्ष पद पर अनिल वैष्णव को मनोनीत करने की घोषणा की। नवमनोनीत अध्यक्ष अनिल वैष्णव को आगामी एक सप्ताह में कार्यकारिणी विस्तार के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह खारवाल ने नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रामलाल चौधरी समदड़ी व सुरेश वैष्णव पचपदरा, महासचिव संजय शर्मा बालोतरा, सचिव दिलीप सिंह राजपुरोहित सिवाना, कोषाध्यक्ष जीवाराम चौधरी कल्याणपुर, संगठन मंत्री कमरुदीन सिवाना, प्रवक्ता भगाराम पंवार बालोतरा तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में वीरेंद्र आसू सिणधरी व बंशीलाल चांदोरा पाटोदी को मनोनीत किया। बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों से जुड़े मसलों पर चर्चा की गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भवदीप सिंह चारण ने कहा कि आपसी तालमेल के साथ संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयास रखें। पत्रकारों से संबंधित समस्याओं को संगठन के माध्यम से सुलझाने के लिए सतत प्रयास हों। ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को अधिकाधिक संगठन से जोड़ा जाए। जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह खारवाल ने आभार जताया।
कोई टिप्पणी नहीं