गणपत विश्नोई बने आईएफडब्ल्यूजे धोरीमन्ना उपखण्ड के अध्यक्ष। बाड़मेर/धोरीमन्ना। इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन बाड़मेर जिले के उ...
गणपत विश्नोई बने आईएफडब्ल्यूजे धोरीमन्ना उपखण्ड के अध्यक्ष।
बाड़मेर/धोरीमन्ना। इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन बाड़मेर जिले के उपखण्ड धोरीमन्ना का गणपत विश्नोई को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सबलसिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार बोथरा ने प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर धोरीमन्ना उपखण्ड इकाई के अध्यक्ष पद पर गणपत विश्नोई को मनोनीत करने की घोषणा की। नवमनोनीत अध्यक्ष गणपत विश्नोई को आगामी एक सप्ताह में कार्यकारिणी विस्तार के निर्देश दिए गए। जिला अध्यक्ष बोथरा ने बताया कि पूर्वध्यक्ष जयकिशन ढाका को संगठन में संरक्षक सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है।
नव निर्वाचित अध्यक्ष विश्नोई ने कहा कि आपसी तालमेल के साथ संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयास करूँगा। पत्रकारों से संबंधित समस्याओं को संगठन के माध्यम से सुलझाने के लिए सतत प्रयास किये जाएंगे साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को अधिकाधिक संगठन से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं