इंटक कांग्रेस पार्टी का मज़बूत स्तम्भ है: राठौड़ बाड़मेर। भारतीय राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस संघ द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुलतानसिंह महाबार ...
इंटक कांग्रेस पार्टी का मज़बूत स्तम्भ है: राठौड़
बाड़मेर। भारतीय राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस संघ द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुलतानसिंह महाबार का स्वागत समारोह टाउन हॉल बाड़मेर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस के युवा नेता आज़ाद सिंह राठौड़ ने शिरकत की। आज़ादसिंह ने इंटक के पदाधिकारियों को सम्बोधित कर बताया की कांग्रेस पार्टी को मजबुत कर मजदुर वर्ग को आगे बढ़ाने में सहयोग करे और आम आदमी व गरीब के में हित में कार्य करे। उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि बाड़मेर में इंटक को कांग्रेस पार्टी का मज़बूत स्तम्भ बनाना है।
इंटक प्रभारी जगदीश सिंह बताया कि इंटक से जुड़े युवाओं को बुजर्ग पिढ़ी के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए उनके अनुभवो का लाभ ले इंटक को मज़बूत करते हुए कर्मचारियों और मज़दूर हित के लिये कार्य करना है।
कार्यक्रम में बाड़मेर - जैसलमेर इंटक प्रभारी जगदीशसिंह चौहान, महिला इंटक अध्यक्ष पिंकी कँवर, रुगाराम धतरवाल, खिंयाराम, जेठाराम शर्मा, रावताराम, अनील भांशाली ने भी अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में पेंपसिंह, सम्पतराज, लाभुसिंह, सुमेरसिंह, किशोर सिंह, रिखबदास, स्वरूप सिंह एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं