होली पर गैर नृत्य देख गांव लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत। नागौर। जिले के जायल क्षेत्र के बोडिंद गांव के पास रविवार की रात हुए हादसे में...
होली पर गैर नृत्य देख गांव लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत।
नागौर। जिले के जायल क्षेत्र के बोडिंद गांव के पास रविवार की रात हुए हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक होली पर गैर नृत्य देखकर गांव लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार के पलटते ही कार में आग लग गई, जिसमें जलकर तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर घायल भी हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों में 30 वर्षीय महेंद्र, 32 वर्षीय लालाराम और 23 वर्षीय अमरसिंह थे। इस हादसे के मृतकों में लालाराम और अमरसिंह कुसिया गांव के रहने वाले हैं वहीं महेंद्र झलालड़ क्षेत्र का रहने वाला हैं। वही गंभीर घायल युवक के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। यह चारों दोस्त कार से ही एक साथ गैर नृत्य देखने के लिए निकले थे। घटना की जानकारी के बाद जायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं