जोधपुर के कमला नगर अस्पताल में लापरवाही से महिला की मौत के बाद सामाजिक लोगों एंव परिजनों का प्रदर्शन। जोधपुर। शहर के कमला नगर अस्पताल भर्ती ...
जोधपुर के कमला नगर अस्पताल में लापरवाही से महिला की मौत के बाद सामाजिक लोगों एंव परिजनों का प्रदर्शन।
जोधपुर। शहर के कमला नगर अस्पताल भर्ती एक महिला की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज करने के साथ उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
महिला को पथरी रोग होने पर भर्ती करवाया गया था:
प्राप्त जानकारी अनुसार बालोतरा की रहने वाली मंजू देवी पत्नी प्रेमाराम सैन को पथरी रोग के लिए 3 मार्च को कमला नगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जांच में पथरी पाए जाने पर उसका पांच मार्च को ऑपरेशन किया गया। परिजनों का कहना है कि मंजू देवी का दो बार ऑपरेशन किया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हो पाया। अस्पताल प्रशासन ने इलाज के नाम पर मोटी रकम भी ली। इसके बावजूद महिला की तबीयत खराब होने लग गई। परिजन का कहना है कि महिला को पांच यूनिट ब्लड व छह यूनिट प्लाज्मा भी चढ़ाया गया था। फिर भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस बीच, शनिवार को महिला की मृत्यु हो गई। निधन के समाचार से परिजन डॉक्टरों पर इलाज में कोताही का आरोप लगाने लगे और प्रदर्शन करने लगे। परिजनों ने फिलहाल शव भी नहीं उठाया है। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन दवा के नाम पर रुपए लेता रहा, लेकिन इलाज सही ढंग से नहीं किया। महिला की मौत इंफेक्शन से होना बताया जाता है। परिजन 30 लाख की रुपए की मांग पर अड़े है।
अस्पताल के बाहर हंगामा व प्रदर्शन की जानकारी पर देवनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। इस दौरान देवनगर थानाधिकारी सोमकरण सहित कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और समझाइश की। थानाधिकारी ने बताया कि परिजन की रिपोर्ट पर इलाज में लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए अभी नहीं भिजवाया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं