Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

बारां के छबड़ा में मामूली बात पर संप्रदायिक बवाल, कस्बे में पत्थरबाजी, दुकानों में लूटपाट, बाइकें फूंकी, लाठीचार्ज के बाद धारा-144 लागू।

बारां के छबड़ा में मामूली बात पर संप्रदायिक बवाल, कस्बे में पत्थरबाजी, दुकानों में लूटपाट, बाइकें फूंकी, लाठीचार्ज के बाद धारा-144 लागू। बारा...

बारां के छबड़ा में मामूली बात पर संप्रदायिक बवाल, कस्बे में पत्थरबाजी, दुकानों में लूटपाट, बाइकें फूंकी, लाठीचार्ज के बाद धारा-144 लागू।



बारां। जिले के छबड़ा में शनिवार को हुई मामूली कहासुनी में हुई चाकूबाजी की घटना रविवार को बड़े उपद्रव में तब्दील हो गई। यहां दो समुदाय आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गई। वहीं, करीब 6 दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। वहां खड़े वाहनों में भी आग लगा दी। कई दुकानों में लूटपाट भी की। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करके खदेड़ा। आगजनी की घटना के बाद क्षेत्र में बिजली बंद कर दी गई। हालत इतने बिगड़ गए कि प्रशासन को शहर में धारा 144 लागू करनी पड़ी। कस्बे में दो समुदायों के बीच हो रहे संघर्ष की शुरुआत से पूर्व ही पहले से पुख्ता प्रबंध किए गए होते तो यह हालात नहीं बनते। दोपहर में यहां पहुंचे पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल मीडिया के सवालों से बचते रहे। उन्होंने इतना ही कहा कि हालात को जल्द नियंत्रित कर लिया जाएगा। पुलिस के बड़े अधिकारी भी भारी लवाजमे के साथ पहुंच रहे हैं।

शहर में अलग-अलग जगह डटे उत्पाती:
दोनों समुदायों के लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर मोर्चाबंदी विरोधी पक्ष की लोगों की दुकानों को ढूंढ़कर आग के हवाले कर रहे हैं। कुछ उत्पाती तो एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर लगभग 20 से 25 लाख रुपए मूल्य के मोबाइल लूट ले गए। इलाके विशेष में एक समुदाय की कई दुकानों को जलाया गया है। इनमें कई बड़े शोरूम भी शामिल हैं।

उत्पातियों ने पुलिस को कई बार दौड़ाया:
एक पक्ष के लोग तो पुलिस के पीछे पड़ गए। तीन-चार समूह में इन युवकों की टोलियों ने पुलिस का पीछा कर हमला करना शुरू कर दिया। इससे कई पुलिस अधिकारियों व जवानों ने भागकर अपनी जान बचाई। काफी देर तक तो कस्बे में पुलिस के जवान नजर नहीं आए। लोगों ने इन हालात के लिए पुलिस को पूरी तरह जिम्मेदार बताया है।

उपद्रवियों ने कई वाहन व दुकानों को फूंका:
उपद्रवियों ने दुकानों व गुमटियों के बाद वाहनों में आग लगाना शुरू कर दिया। लगभग एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लगा दी गई। इसके बाद हालात और भी बिगड़ गए। कई वाहन चालकों ने तो उपद्रव की जानकारी मिलने के बाद अपने वाहनों को लेकर वापस लौटना शुरू कर दिया।

झालावाड़ से बुलाना पड़ा पुलिस बल:
छबड़ा में दोपहर बाद बारां जिले के सभी थाना प्रभारी जाप्ते के के साथ छबड़ा बुला लिए गए। यहां पुलिस लाइन के अलावा आरएसी के जवान भी छबड़ा पहुंच गए थे। इसके बाद झालावाड़ जिले से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया, लेकिन हालात नियन्त्रण में नहीं होने से झालावाड़ जिले से भी पुलिस बल मंगवाया गया। शाम को कोटा से भी अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौके पर बुलाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं