Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

सबसे बड़ी खबर: जोधपुर के फलोदी जेल से 16 कैदी फरार, महकमे में मचा हड़कंप। देखें लिस्ट..!

सबसे बड़ी खबर: जोधपुर के फलोदी जेल से 16 कैदी फरार, महकमे में मचा हड़कंप। देखें लिस्ट..! जोधपुर। जिले की फलोदी जेल से सोमवार देर शाम 16 बंदी फ...

सबसे बड़ी खबर: जोधपुर के फलोदी जेल से 16 कैदी फरार, महकमे में मचा हड़कंप। देखें लिस्ट..!



जोधपुर। जिले की फलोदी जेल से सोमवार देर शाम 16 बंदी फरार हो गए। सबसे पहले एक बंदी ने गार्डों की आंखों में लाल मिर्च डालकर भागने की कोशिश की। इसके साथ 15 और बंदी भी भाग निकले। घटना के बाद जोधपुर पुलिस में हड़कंप मच गया है। फलोदी क्षेत्र में पुलिस ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। भागने वाले ज्यादातर बंदी नशे और तस्करी के मामले में बंध थे।




जानकारी के मुताबिक, फलोदी के उप कारागृह में आज शाम करीब सवा आठ बजे कुछ बंदियों ने वहां तैनात गार्ड की आंखों में मिर्च फैंक दी। इस बीच मौका पाकर वहां से सोलह बंदी एक साथ भाग निकले। भागने वाले बंदियों में से तीन बिहार के हैं। शेष बंदी फलोदी, बाप व लोहावट क्षेत्र के हैं। बताया जा रहा है कि पहले बंदियों ने महिला प्रहरी पर सब्जी फैंक कर घायल किया था। सुनियोजित घटना को लेकर काराग्रह प्रशासन सन्देह के घेरे में आ गया है।
अधिकांश आरोपी एनडीपीएस एक्ट में बंद हैं। कुछ पर हत्या और हत्या की कोशिश के आरोप हैं। फलोदी थाना प्रभारी राकेश ख्यालिया ने घटना की पुष्टि की है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों से क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं