Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

फलोदी जेल से फरार 16 कैदियों का मामला: आज दो को पकड़ा, एक पाकिस्तान जाने की फिराक में था।

फलोदी जेल से फरार 16 कैदियों का मामला: आज दो को पकड़ा, एक पाकिस्तान जाने की फिराक में था। जोधपुर। जिले के फलोदी उपकारागार से करीब दस दिन पहले...

फलोदी जेल से फरार 16 कैदियों का मामला: आज दो को पकड़ा, एक पाकिस्तान जाने की फिराक में था।



जोधपुर। जिले के फलोदी उपकारागार से करीब दस दिन पहले भागे 16 कैदियों में से दो और कैदियों को पकड़ने में ग्रामीण पुलिस ने सफलता हासिल की है। जेल से भागे तीन बंदी अब तक पकड़े जा चुके है जबकि भगाने में सहयोग करने वाला मुख्य अभियुक्त सबसे पहले पकड़ा गया था। जबकि शेष 13 बंदियों की तलाश जारी हैं। आज पकड़े गए दोनों बंदियों में से एक बंदी पाकिस्तान भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही दबोच लिया। उसे जैसलमेर के सीमावर्ती मोहनगढ़ क्षेत्र से पकड़ा हैं जबकि दूसरे को जोधपुर जिले के जांबा पुलिस थाना क्षेत्र से पकड़ा हैं।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि फलोदी जेल से फरार हुए 16 बंदियों में हत्या के मामले में जेल में बंद शौकत अली को आज जैसलमेर जिले के नहरी क्षेत्र मोहनगढ़ से गिरफ्तार किया गया हैं। जैसलमेर व फलोदी पुलिस की स्पेशल टीम ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मोहनगढ़ क्षेत्र के मंडाउ गांव में दबिश देकर एक ढाणी से उसे गिरफ्तार किया।



पुलिस ने उसे शरण देने वाले अमरे खान को भी गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने जोधपुर जिले के जांबा थाना क्षेत्र से एक अन्य बंदी राजकुमार को भी पकड़ा है। इन दोनों को फलोदी लाया गया है। दोनों से पूछताछ में अन्य बंदियों के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि दोनों बंदी रेगिस्तानी क्षेत्र में लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। पुलिस लगातार इनके पीछे लगी थी लेकिन ये बेहद चालाकी के साथ अपना ठिकाना बदलते रहे। इस कारण पुलिस को इन दोनों तक पहुंचने में काफी समय लग गया। बता दें कि गत पांच अप्रेल की रात फलोदी जेल के प्रहरियों के साथ मिलीभगत कर कुछ बंदी भाग निकले थे। इन बंदियों के साथ कुछ अन्य बंदी भी हो लिए। मूल योजना सात बंदियों के भागने की थी, लेकिन नौ अन्य साथ में हो लिए। जेल से बाहर निकलते ही इनके लिए दो वाहन तैयार खड़े थे। इनमें सवार होकर ये सभी लोग भाग निकले। तीन दिन पूर्व पुलिस ने बीकानेर क्षेत्र से एक बंदी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अभी तक तीन बंदी पकड़े जा चुके है।

कोई टिप्पणी नहीं