Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

बायतु उपखण्ड मुख्यालय पर हिन्दू नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया।

बायतु उपखण्ड मुख्यालय पर हिन्दू नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया। बाड़मेर। जिले के बायतु उपखण्ड मुख्यालय पर हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ...

बायतु उपखण्ड मुख्यालय पर हिन्दू नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया।



बाड़मेर। जिले के बायतु उपखण्ड मुख्यालय पर हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2078 हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर विद्यामंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। प्रातःकाल मंगल ध्वनि शंख, घोष, वादन के साथ नववर्ष का स्वागत किया गया। नगर के मुख्य बाजार में चौराहों पर रंगोली बनाकर सजाया गया। राहगीरों के साथ ही नगरवासियो को नववर्ष की शुभकानाएं दी गई। नगरवासियो ने भी  नववर्ष की पूर्वसंध्या पर अपनो घरों में दीपक जलाएं। प्रधानाचार्य बलदेव व्यास ने बताया कि हिंदू नववर्ष चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। मान्यता है कि सृष्टि के रचियता ब्रह्रमा जी ने इसी दिन से संसार की रचना को शुरू किया था। हिन्दू नववर्ष को विक्रम संवत के नाम से जाना जाता है। विक्रम संवत की चैत्र शुक्ल की पहली तिथि से न केवल नवरात्रि में दुर्गा व्रत-पूजन का आरंभ होता है, बल्कि राजा रामचंद्र का राज्याभिषेक, युधिष्ठिर का राज्याभिषेक, सिख परंपरा के द्वितीय गुरु अंगददेव का जन्म हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं