जैसलमेर जिला ओलम्पिक संघ की अडोक कमिटी का गठन, तंवर कन्वीनर नियुक्त। जैसलमेर। जिले में खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर राजस्थान ओलम्पिक सं...
जैसलमेर जिला ओलम्पिक संघ की अडोक कमिटी का गठन, तंवर कन्वीनर नियुक्त।
जैसलमेर। जिले में खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर राजस्थान ओलम्पिक संघ ने रामनवमी के पावन पर्व पर जैसलमेर के खेल संघ को तोहफा देते हुए जिला ओलम्पिक संघ जैसलमेर की अडोक कमिटी की घोषणा कर आदेश जारी किया। राजस्थान ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत के निर्देश पर राजस्थान ओलम्पिक संघ के सचिव अरुण कुमार सारस्वत ने आदेश जारी कर जिला ओलम्पिक संघ जैसलमेर के लिए अडोक कमिटी की घोषणा कर लक्ष्मण सिंह तंवर पूर्व खेल अधिकारी को कन्वीनर, चन्दन सिंह भाटी और अमिन खान को सदस्य नियुक्त किया हैं। जिले में खेलो के विकास और खिलाडियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए संघ ने निर्णय लिया। अडोक कमिटी के कन्वीनर लक्ष्मण सिंह तंवर ने बताया की जिला ओलंपिक संघ की एक कमेटी शीघ्र ही जैसलमेर के सभी खेल संघों के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर इसका विधिवत गठन किया जाएगा जो चुनाव के मार्फत होगा। जैसलमेर जिला ओलंपिक संघ जिले के सभी खेलों को समान रूप से आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध होगा। उन्होंने संघों से साथ मिलकर जैसलमेर में खेलों के उत्थान के लिए कार्य आह्वान किया। अडोक कमिटी जिला प्रशासन व स्वयं सेवी संस्थाओं से भी सहयोग लेकर खेलो का वास्तविक उत्थान करने का प्रयास करेगी। राजस्थान ओलम्पिक संघ के विश्वास पर खरा उतरेंगे। कमिटी सदस्यों चंदन सिंह भाटी और अमिन खान ने राजस्थान ओलम्पिक संघ अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत और सचिव अरुण कुमार सारस्वत का आभार जताया।
कोई टिप्पणी नहीं