Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

पूर्व केबिनेट मंत्री खेल पुरुष जनार्दन सिंह गहलोत के निधन पर खेल संघों ने शोक जताया।

पूर्व केबिनेट मंत्री खेल पुरुष जनार्दन सिंह गहलोत के निधन पर खेल संघों ने शोक जताया। जैसलमेर। कबड्डी के भीष्मपितामह जनार्दन सिंह गहलोत के आक...

पूर्व केबिनेट मंत्री खेल पुरुष जनार्दन सिंह गहलोत के निधन पर खेल संघों ने शोक जताया।




जैसलमेर। कबड्डी के भीष्मपितामह जनार्दन सिंह गहलोत के आकस्मिक निधन पर जिला कबड्डी संघ, जिला फुटबॉल संघ और जिला ओलम्पिक संघ ने गहरा दुःख प्रकट किया है। जिला कबड्डी संघ जैसलमेर के सरंक्षक केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने जनार्दन सिंह गहलोत के निधन दुःख प्रकट करते हुए कहा की खेल जगत में गहलोत ने राजस्थान को नई ऊंचाइयां दी, कबड्डी को अनतर्राष्ट्रीय खेल बनाने में महत्वपूर्ण भमिका अदा की, उन्होंने खेल और खिलाडियों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जिला फुटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष महाराज चैतन्यराज सिंह ने जनार्दन सिंह गहलोत के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि गहलोत सकारात्मक सोच के साथ खेलों के विकास में जुटे थे, हर खेल के प्रति उनका नजरिया सकारात्मक रहा। जिला ओलम्पिक संघ जैसलमेर के चेयरमैन लक्ष्मण सिंह तंवर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जनार्दन सिंह गहलोत के निधन से खेल जगत अनाथ हो गया, गहलोत ने कबड्डी जैसे पारम्परिक खेल को ओलम्पिक स्तर की नई ऊंचाइयां दी, साथ ही ओलम्पिक संघ के माध्यम से हर खेल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कबड्डी संघ के अध्यक्ष अमरदीन फ़क़ीर ने कहा कि गहलोत खेलों में आदर्श स्थापित करने वाले व्यक्तितव् थे, उन्होंने सीमान्त जिले जैसलमेर में कबड्डी संघ की स्थापना कर खिलाडियों को अवसर प्रदान किये, खेलो को समर्पित व्यक्तित्व का जाना अपूरणीय क्षति हैं। सचिव चन्दन सिंह भाटी ने कहा की जनरतदान सिंह गहलोत ने राजस्थान में खेल जगत को नई ऊंचाइयां दिलाकर मिसाल बने, ओलम्पिक संघ माध्यम से उन्होंने खेलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई हैं। ओलम्पिक संघ अडोक कमिटी अमिन खान ने कहा की गहलोत ने राजस्थान के खेलों को विश्व मंच तक नई ऊंचाइयां प्रदान की, कबड्डी संघ कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि गहलोत ने कबड्डी जैसे पारम्परिक खेलों को प्रो कबड्डी के जरिये अंतराष्ट्रीय स्तर तक स्थापित किया, ओलम्पिक खेलों में शामिल कराया, वही कबड्डी को नई ऊंचाइयां प्रदान की। इस पर कबड्डी संघ सरंक्षक सभापति हरिवल्ल्भ कल्ला, पूर्व सभापति अशोक तंवर, नवाबुद्दीन भाटी, मनीष तंवर, नरपत सिंह चौहान  फुटबॉल संघ के सरंक्षक नखत सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, मनोहर सिंह भाटी, कबड्डी संघ के मनोहर पाबड़ा, राजेंद्र सुथार, मुकद्दर मेहर, राजेंद्र भणियाणा, ऋषि तेजवानी, गणपत सिंह सोलंकी, देवी सिंह भाटी, रणजीतदान बिट्ठू, शैतान सिंह भाटी, परविंदर सिंह, अनिल सिंह भाटी, धर्म सिंह तंवर, जैसलमेर हॉकी के अध्यक्ष मनवंत गहलोत, सचिव देवी सिंह चौहान, सत्यजीत खत्री, महावीर सिंह चौहान, नविन भाटिया, नरेंद्र कुमार व्यास, प्रदीप गौड़, प्रदीप सिंह भाटी, सौरभ भाटी, संजय राहड़, महेंद्र भाटी, शैलेन्द्र भाटिया, लवजीत गहलोत, साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष पिराने खान, सचिव विकास व्यास, मुकेश गज्जा, भंवर सिंह भाटी, सॉफ्ट बॉल अध्यक्ष अमिन खान, मेघराज सिंह बारू, राघवेंद्र सिंह साधना, जोगेंद्र सुथार, अनिल शर्मा, संजय चुरा, विनोद कुमार बिस्सा, प्रह्लाद सिंह, दशरथ सिंह फुलिया, भवानी सिंह राजपुरोहित, जालम सिंह फुलिया सहित खेल संघों से जुड़े पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोई टिप्पणी नहीं