कस्तूरबा गांधी की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेगी रुमा देवी। फ़ाइल फोटो मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगा वर्चुअल कार...
कस्तूरबा गांधी की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेगी रुमा देवी।
![]() |
फ़ाइल फोटो |
- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगा वर्चुअल कार्यक्रम
- कार्यक्रम से राज्यभर की महिला जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जुड़ेंगे
जयपुर/बाड़मेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती एवं स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कस्तूरबा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी दर्शन वह महिला सशक्तिकरण पर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से प्रातः 11:00 बजे शुरू होगा।
जिसमें बाड़मेर की राष्ट्रपति के हाथों नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय फैशन डिज़ाइनर, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.रूमा देवी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जुड़कर अपना उद्बोधन देगी।
रूमा देवी को महिला उत्थान एवं उन्हें सामाजिक रुप से सक्षक्तिकरण के प्रयासों पर अपने विचार मुख्यमंत्री के समक्ष सेमिनार में व्यक्त करने के लिए राज्य सरकार के निदेशालय महिला अधिकारिता द्वारा आमंत्रित किया गया है।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास ममता भूपेश, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा, रूमा देवी, इंदिरा महिला पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता आशा बोथरा, गांधीवादी विचारक सुदर्शन अयंगर भी शामिल होंगे।
इस राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम में राज्य भर से महात्मा गांधी की 150 वी जयंती समारोह की गठित जिला स्तरीय समिति एवं उपखंड स्तर के संयोजक, सह-संयोजक, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी, महिला संगठन, महिला स्वयं सहायता समूह, महिला मेयर, चेयरपर्सन, महिला पार्षद, जिला परिषद की महिला प्रमुख, महिला प्रधान, नगर पालिका और नगर परिषद की महिला चेयरपर्सन, महिला सरपंच व वार्ड पंच वीसी के माध्यम से जिला व उपखंड मुख्यालय पर स्थित कान्फ्रेंस सेंटर द्वारा कार्यक्रम से जुड़ेगें।
कोई टिप्पणी नहीं