Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

डेगाना में गणगौर व सिंजारा पर्व धूमधाम से मनाया गया।

डेगाना में गणगौर व सिंजारा पर्व धूमधाम से मनाया गया। नागौर। जिले के डेगाना शहर में आयोजित गणगौर त्यौहार के साथ - साथ सिंजारा पर्व भी धूमधाम ...

डेगाना में गणगौर व सिंजारा पर्व धूमधाम से मनाया गया।



नागौर। जिले के डेगाना शहर में आयोजित गणगौर त्यौहार के साथ - साथ सिंजारा पर्व भी धूमधाम के साथ मनाया गया। माहेश्वरी सेवक प्रतिनिधि राकेश करवा ने बताया कि माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने गणगौर पर्व के अवसर पर सिंजारा पर्व भी मनाया। महिलाओ ने सुबह से ही कई प्रकार के आयोजन किए। गणगौर पूजन करने वाली महिलाओं व युवतियों ने नियमित पूजा अर्चना के बाद मंगल गीतों के साथ ईसर गणगौर को चूरमा का भोग अर्पित किया। महिलाओं ने अष्टमी से गणगौर तक शाम को गीतों का आयोजन भी किया। 



सिंजारे के अवसर पर महिलाओ ने हाथों में मेहंदी रचाकर दोपहर को 2 बजे से 5 बजे तक गणगौर के गीत गाकर गणगौर माता को रिझाया। इस मौके पर समाज की अनिता करवा, पुष्पा दरक, शोभा दरक, विमला रांका, उषा तोषनीवाल, शीतल करवा, गीता बांगड़, सुमन तोषनीवाल, सुमन दरक, निर्मला, पुष्पा रांका, प्रेमदेवी, चंद्रकला बांगड़, लड़ादेवी, किरण, सुशीला, दीपिका तोषनीवाल, सुमन तोषनीवाल, पिंकी, सहित समाज की महिलाएं मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं