भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में मुक पक्षियों के लिए लगाए मिट्टी के बने शीतल परिण्डे। बाड़मेर/समदड़ी। जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ स...
भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में मुक पक्षियों के लिए लगाए मिट्टी के बने शीतल परिण्डे।
बाड़मेर/समदड़ी। जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने परिसर में श्रमदान करते हुए मूक पक्षियों के लिए लगाए परिण्डे।
आने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए प्यासे परिन्दों के चुग्गा पानी व्यवस्था को देखते हुए समदड़ी विद्युत सब स्टेशन परिसर में खड़े वृक्षों पर मिट्टी के बने शीतल जल पात्र लगाए गये एवं परिण्डा अभियान का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय मजदूर संघ बाड़मेर के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह रावल ने बताया की हर वर्ष की भांति इस मुहिम को जागरुकता अभियान के तहत जिले भर में चलाया जाएगा एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा की अपने कार्यस्थल एवं घरों पर छायादार जगह पर जल पात्र रखें एवं इसके लिए आम जन को प्रेरित करें।
सहायक अभियन्ता राम अवतार मीणा ने बे जुबान पंछियो के लिए चलाई जा रही इस सराहनीय मुहिम को पर्यावरण के लिए हितकर बताया।
वहीं ड्यूटी कर्मचारियों ने परिण्डों में नित्य जलापूर्ति की जिम्मेवारी ली। कार्यक्रम में मिट्टी के बने जल पात्र कर्मचारियों को वितरण किये गये।
इस अवसर पर समाज सेवी सुरेश सुखाड़िया, शिवकरण सिंह, मदन लाल परिहार सहित कर्मचारी गण सुरेश फुलवारिया, देवेश तिवारी, राजन शर्मा, सन्तोष राम जाट, सद्दाम हुसैन, नखताराम, जसवन्त चौधरी आदि कहीं कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं