Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

बाड़मेर में रेतीले बवंडर से डिस्काॅम को लाखों का नुकसान, 169 पोल टूटे, 500 से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित।

बाड़मेर में रेतीले बवंडर से डिस्काॅम को लाखों का नुकसान, 169 पोल टूटे, 500 से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित। बाड़मेर, 23 मई। शनिवार क...

बाड़मेर में रेतीले बवंडर से डिस्काॅम को लाखों का नुकसान, 169 पोल टूटे, 500 से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित।




बाड़मेर, 23 मई। शनिवार की रात को आए तेज आंधी व तुफान के कारण डिस्काॅम को करीब 5.34 लाख रूपए से अधिक की राशि का नुकसान हुआ। इस आंधी तुफान में 169 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए जिसके कारण 500 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। इसमें से रविवार शाम तक 400 गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। शेष विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए डिस्काॅम की टीमों द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। 
यह जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि शनिवार रात को आई तेज आंधी, अधड़ व बारिश के कारण जिले के विभिन्न ईलाको में बिजली के तार, पोल टूट गए। इसमें 33 व 11 केवी के 97 पोल, 8 मीटर के 72 पोल क्षतिग्रस्त हुए। वहीं 33 केवी के 6 एवं 11 केवी के 167 फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई जिससे जिले के करीब 500 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद रविवार को वृहद स्तर पर डिस्काॅम द्वारा टीमे लगाकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने का कार्य शुरू किया गया। जहां रविवार शाम तक 500 में से 400 गांवों की विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया जबकि शेष की विद्युत आपूर्ति चालू करने के लिए टीमें कार्य कर रही हैं एवं इन गांवों की विद्युत आपूर्ति को भी सोमवार शाम तक सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा हैं। 


यहां हुआ सर्वाधिक नुकसानः

अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि शनिवार रात को आई तेज आंधी, अधड़ व बारिश के कारण बायतु, शिव, रामसर, भियाड़, पचपदरा, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, चौहटन, सिणधरी, बालोतरा में नुकसान हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं