मूक प्राणियो के लिए परिंडे लगाना पुण्य का कार्य: वडेरा बाड़मेर। शहर में जीव दया मैत्री ग्रुप द्वारा आज मूक पंछियो के पानी पीने के लिए बाड़मेर...
मूक प्राणियो के लिए परिंडे लगाना पुण्य का कार्य: वडेरा
बाड़मेर। शहर में जीव दया मैत्री ग्रुप द्वारा आज मूक पंछियो के पानी पीने के लिए बाड़मेर शहर में विभिन्न क्षेत्रो में पूर्व सभापति लूणकरण बोथरा के मुख्य आतिथ्य में परिंडे लगाए गए। इस अवसर पर पूर्व सभापति लूणकरण बोथरा ने कहा कि मूक पंछियो के लिए गर्मी के मौसम में परिण्डे लगाना पुण्य का कार्य है, प्रत्येक इंसान को अपने घर के बाहर एक परिंडा अवश्य लगाना चाहिए। ग्रुप संयोजक समाज सेवी अधिवक्ता मुकेश जैन ने कहा कि ग्रुप द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रो में परिंडे लगाए जा रहे है, यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य गौतम छाजेड़ ने बताया कि पिछले वर्ष ग्रुप द्वारा पूरे शहर में 500 से अधिक परिंडे लगाए गए थे। इस अवसर पर,ग्रुप के वरिष्ठ मदन बोथरा, रमेश पारख, गौतम बोथरा, कैलाश संखलेचा, पार्षद सुनील जैन, विक्रम मेहता, जितेंद्र बाठिया, दिनेश बोहरा, गणपत संखलेचा, रमेश सर्राफ पुखराज जैन, संजय, संखलेचा, हितेश बोहरा, गणपत लखारा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं