बीजेपी जिला महामंत्री बालाराम मूढ़ के सहयोग से आयुर्वेदिक काढ़ा एवं मास्क वितरण। बाड़मेर। भारतीय जनता पार्टी मंडल गिड़ा द्वारा मास्क एवं काढ़ा वि...
बीजेपी जिला महामंत्री बालाराम मूढ़ के सहयोग से आयुर्वेदिक काढ़ा एवं मास्क वितरण।
बाड़मेर। भारतीय जनता पार्टी मंडल गिड़ा द्वारा मास्क एवं काढ़ा वितरण किया गया। गिड़ा मंडल के ग्राम पंचायत गिड़ा, श्यामपुरा एवं मानपुरा खारड़ा में मास्क एवं काढ़ा वितरण किया गया। इसके बाद गिड़ा कॉपरेटिव सोसायटी के आगे भी काढ़ा एवं मास्क वितरण किया गया।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा कोरोना के बारे में आमजन को जागरूक किया गया एवं हमेशा मास्क पहनने की अपील की। गिड़ा मंडल बीजेपी आईटी सेल संयोजक कृष्ण कुमार सारण ने बताया कि इस अवसर पर गिड़ा मंडल अध्यक्ष चुतराराम सुथार बीजेपी मंडल महामंत्री गिरधारी राम, प्रेम सिंह विंदा, मंडल उपाध्यक्ष जालमसिंह धांधल, चिड़िया सरपंच प्रतिनिधि देवाराम मूढ़ आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं