जालोर, ग्रेनाइट फैक्ट्री में मिट्टी ढहने से मासूम समेत 5 की मौत। जालोर। जिले के भाकली सरहद पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे ग्रेनाइट फैक्ट्री मे...
जालोर, ग्रेनाइट फैक्ट्री में मिट्टी ढहने से मासूम समेत 5 की मौत।
जालोर। जिले के भाकली सरहद पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे ग्रेनाइट फैक्ट्री में 3 साल की मासूम समेत 5 लोगों की मौत हो गई। कारखाने में हौद बनाने का काम चल रहा था। मिट्टी खिसकने से करीब 6 फीट की गहराई में सभी दब गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रेनाइट कारोबारी मौके पर पहुंचे। मरने वालों में 3 बारां जिले के और 2 जालोर के हैं।
जालोर के भाकली सरहद स्थित रीको क्षेत्र में पिछले चार दिन से ग्रेनाइट फैक्ट्री में हौद बनाने का काम चल रहा है। शुक्रवार शाम अचानक हौद की एक तरफ से मिट्टी खिसकने लगी। देखते ही देखते मिट्टी का मलबा हौद में जा गिरा और यहां काम कर रहे 4 मजदूर और वहां पिता के साथ मौजूद 3 साल की मासूम अनुष्का उसमें दब गई। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर आपदा टीम मौके पर पहुंची। शवों को बाहर निकाला गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस हादसे में मृतकों में 4 पुरुष हैं, जबकि एक 3 साल की मासूम अनुष्का है। दोनों बारां जिले के हैं। मृतकों में बारां जिले से राजू कुमार, सौरभ, जबकि जालोर के किकरी ढाणी निवासी विक्रम पुत्र हीराराम व रेवत निवासी दिनेश कुमार हैं।
कोई टिप्पणी नहीं