जैसलमेर जिला वुशू संघ का गठन होटल डैज़र्ट पैलेस में किया गया। जैसलमेर। जिला वुशू संघ का गठन सोमवार को दोपहर होटल डैज़र्ट पैलेस जैसलमेर मे किया...
जैसलमेर जिला वुशू संघ का गठन होटल डैज़र्ट पैलेस में किया गया।
जैसलमेर। जिला वुशू संघ का गठन सोमवार को दोपहर होटल डैज़र्ट पैलेस जैसलमेर मे किया गया।
जिसमे कार्यकारिणी में अशोक तंवर को मुख्य सरंक्षक, समाजसेवी मंनवत गहलोत को सरंक्षक, मनोनीत किया गया तथा लोकेंद्र गहलोत को अध्यक्ष, डॉक्टर अश्विनी व चन्द्र शेखर पुरोहित को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार को सचिव, जुगता राम व प्रेम सिंह को सयुंक्त सचिव तथा सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
पर्यवेक्षक का कार्य राजस्थान वुशू एसोसिएशन के दिपक कुमार सेन की देखरेख मे करवाया गया।
मुख्य सरंक्षक अशोक तंवर ने बताया की वुशु संघ के साथ हर समय मदद को तेयार रहेगे तथा खिलाड़ियों को बढावा देने हेतू सहयोग करेगें।
अध्यक्ष लोकेंद्र गहलोत ने बताया की वुशु खेल के लिये जैसलमेर मे वुशू खेल मेदान का निर्माण कराया जायेगा तथा जैसलमेर जिले में सितम्बर माह में जल्दी ही राज्य स्तरीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा।
सचिव राजेश कुमार ने बताया की खिलाड़ियों के लिये खेल गतिविधियों को सुचारु संचालन के लिये समय - समय पर वुशू खेल के केम्प आयोजित किये जायेगें तथा जैसलमेर जिला वुशू को नयी उचाईयों पर लेकर जाने का प्रयास करेगे।
समाजसेवी मंनवत ने वुशू के साथ रहकर सहयोग करने का वादा किया।
कोई टिप्पणी नहीं