बायतु भाजपा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी की जयंती मनाई। बाड़मेर/बायतु। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न भारतीय जनता पार्टी ...
बायतु भाजपा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी की जयंती मनाई।
बाड़मेर/बायतु। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपई की जयंती समारोह पर भारतीय जनता पार्टी बायतु मंडल द्वारा कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्जवलित कर नमन् किया। भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हनुमान जाणी ने बताया की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपाई जी भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री रहे है। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य कुम्भाराम धतरवाल ने कहा की वाजपाई जी की कड़ी मेहनत से आज भारतीय जनता पार्टी इतनी मजबूत हुई है उन्होंने सता का कभी लालच नही किया केवल देश व समाज के हित में काम किया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य तगाराम दर्जी, कुम्भाराम धतरवाल, सत्यनारायण मेवाड़ा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हनुमान जाणी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कुम्भ्सिंह सऊ, धनी जैन, श्रीराम गौड़, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भंवरी मेवाड़ा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गणेश शर्मा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबुराम सुथार, रतनलाल सहित कई जने मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं