Google द्वारा बैन किया यह खतरनाक App, तुरंत कर दें अपने फोन में से डिलीट वरना होगा यह नुकसान। नई दिल्ली। अगर आप एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर ...
Google द्वारा बैन किया यह खतरनाक App, तुरंत कर दें अपने फोन में से डिलीट वरना होगा यह नुकसान।
नई दिल्ली। अगर आप एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। गूगल प्ले स्टोर पर एक ऐसा ऐप मिला है, जो खतरनाक मैलवेयर से ग्रसित था। बड़ी बात यह है कि इस ऐप को पर 5 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स मिले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप में जोकर मैलवेयर पाया गया है। सभी यूजर्स को यह ऐप तुरंत डिलीट करने की सलाह दी जा रही है, नहीं तो उनका बड़ा नुकसान हो सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इतनी बड़ी संख्या में यूजर्स के लिए खतरा पैदा करने वाले ऐप का नाम कलर मैसेज है। यह ऐप मैसेज टेक्सिंग को इमोजी के जरिए ज्यादा मजेदार बनाने का दावा करता है। गूगल प्ले स्टोर पर यह ऐप पहली नजर में सेफ लगता है। लेकिन मोबाइल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस फर्म प्रादेओ की टीम ने पाया कि कलर मैसेज वास्तव में जोकर मैलवेयर से संक्रमित है।
सिक्यॉरिटी फर्म ने इस जोकर मैलवेयर को फ्लीसवियर की कैटेगरी में रखा है। इस ऐप का मुख्य काम यूजर्स की परमिशन के बिना ही उन्हें प्रीमियम सर्विस के लिए सब्सक्राइब करना है। हैरानी की बात यह है कि मैलवेयर डिटेक्शन लगभग एक साल पुराना है लेकिन फिर भी यह 16 दिसंबर तक गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध था। हालांकि, अब गूगल प्ले स्टोर ने इस ऐप को अपने प्ले स्टोर से बैन कर दिया है। हालांकि अभी भी उन यूजर्स की सिक्यॉरिटी को खतरा है, जिन्होंने इसे पहले ही डाउनलोड कर लिया था। अगर आप उन पांच लाख लोगों में से हैं जिन्होंने कलर मैसेज ऐप डाउनलोड किया है, तो उसे तुरंत अपने डिवाइस से हटा दें।
कोई टिप्पणी नहीं