श्रीगंगानगर, 1 किलो 900 ग्राम अफीम के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार। श्रीगंगानगर। थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान शहर के मोटर मार्...
श्रीगंगानगर, 1 किलो 900 ग्राम अफीम के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार।
श्रीगंगानगर। थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान शहर के मोटर मार्ग से एक तस्कर को गिरफ्तार कर 1 किलो 900 ग्राम अफीम बरामद की है। गिरफ्तार तस्कर शुभम कुमार उर्फ राहुल पुत्र सुखविंदर सिंह (26) थाना साहनेवाल जिला लुधियाना पंजाब का रहने वाला है।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ 12 नवंबर 2020 से ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मेडिकेटेड नशा, मादक पदार्थों, अवैध हथियारों की धरपकड़, अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को कार्यवाहक थाना अधिकारी सदर संदीप कुमार ने आरोपी शुभम कुमार उर्फ राहुल को मोटर मार्केट से पकड़ा। जिसके पास 1 किलो 900 ग्राम अफीम बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं