दो दिन पहले हुए झगड़े के बाद पत्नी छोड़कर गई तो पति ने किया सुसाइड। डूंगरपुर। शहर के सदर इलाके में गुरुवार शाम फंदा लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर...
दो दिन पहले हुए झगड़े के बाद पत्नी छोड़कर गई तो पति ने किया सुसाइड।
डूंगरपुर। शहर के सदर इलाके में गुरुवार शाम फंदा लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि दंपती में झगड़ा होने पत्नी उसे छोड़कर अपने पीहर चली गई थी। इससे वह तनाव में चल रहा था।
थानाधिकारी हजारीलाल मीणा ने बताया कि माथुगामडा गांव निवासी दिनेश कटारा (35) ने सुसाइड किया है। वह मजदूरी करता था। दिनेश कटारा की 13 साल पहले शादी हुई थी। दंपती के तीन बच्चे थे। दिनेश की अपनी पत्नी माया से किसी बात को लेकर झगड़ा हो। जिसके चलते माया दो दिन पहले घर छोड़कर पीहर चली गई। इससे दिनेश तनाव में आ गया।
दिनेश भी गुरुवार सुबह से ही घर से गायब था। शाम को उसकी मां मवेशी घर में पशुओं को चारा डालने गई। वहां दिनेश रस्सी के फंदे से लटका मिला। शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। जिन्होंने दिनेश के शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है।
कोई टिप्पणी नहीं