Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

बाड़मेर जिले में फ्लैगशिप योजना के तहत 2.62 लाख कृषि बिलों में मिली 60.35 करोड़ की सब्सिडी।

बाड़मेर जिले में फ्लैगशिप योजना के तहत 2.62 लाख कृषि बिलों में मिली 60.35 करोड़ की सब्सिडी। बाड़मेर, 9 नवंबर। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना के...

बाड़मेर जिले में फ्लैगशिप योजना के तहत 2.62 लाख कृषि बिलों में मिली 60.35 करोड़ की सब्सिडी।



बाड़मेर, 9 नवंबर। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना के तहत बाड़मेर जिले के 2.62 लाख कृषि बिलों में किसानों को 60.35 करोड़ रूपए की सब्सिडी डिस्काॅम द्वारा जारी की गई। साथ ही योजना के लाभ के कारण ही जिले के करीब 40008 कृषि बिल शुन्य राशि के जारी हुए हैं।
जोधपुर डिस्कोम बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि बाड़मेर जिले में मुख्यमंत्री किसान उर्जा मित्र योजना के तहत नियमित कृषि विद्युत बिल जमा कराने वाले उपभोक्ता को एक हजार रूपए प्रतिमाह के हिसाब से सब्सिडी दी जाती हैं, जो एक साल में अधिकतम 12 हजार रूपए हैं। योजना के तहत सितंबर 2021 से अक्टूंबर 2022 तक करीब 2.62 लाख कृषि विद्युत बिलों में 60.35 करोड़ रूपए की सब्सिडी जारी कर कृषि बिलों में समायोजित की गई। वहीं करीब 40008 कृषि बिल शून्य राशि के बिल जारी हुए।

कब कितनी राशि की मिली सब्सिडीः

अधीक्षण अभियंता बाड़मेर ने बताया कि सितंबर 2021 से शुरू हुई योजना के तहत सितंबर 2021 में पहली बार 5544 कृषि बिलों में 0.93 करोड़ रूपए, अक्टूंबर 2021 में 17389 कृषि बिलों में 2.94 करोड़, नवंबर 2021 में 13690 कृषि बिलों में 2.55 करोड़, दिसंबर 2021 में 17335 कृषि बिलों में 3.53 करोड़, जनवरी 2022 में 16272 कृषि बिलों में 3.80 करोड़, फरवरी 2022 में 20825 कृषि बिलों में 4.71 करोड़, मार्च 2022 में 19068 कृषि बिलों में 4.55 करोड़, अप्रेल 2022 में 24770 कृषि बिलों में 10.04 करोड़, मई 2022 में 22902 कृषि बिलों में 8.57 करोड़, जुन 2022 में 22044 कृषि बिलों में 4.14 करोड़, जुलाई 2022 में 19692 कृषि बिलों में 3.54 करोड़ एवं अगस्त 2022 में 21650 कृषि बिलों में 3.87 करोड़ रूपए एवं सितंबर 2022 में 19534 कृषि बिलों में 3.32 करोड़ एवं अक्टूंबर 2022 में 21621 कृषि बिलों में 3.77 करोड़ रूपए की सब्सिडी समायोजित की गई।

योजना का लाभ उठाने की अपीलः

अधीक्षण अभियंता बाड़मेर ने डिस्कॉम द्वारा फ्लैगशिप योजना का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार गांव-ढ़ाणी तक किया जा रहा हैं ताकि अधिक से अधिक कृषि उपभोक्ता को इस योजना का लाभ ले सके। उन्होने कृषि उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए अपने कृषि विद्युत बिल नियमित रूप से भरने की अपील की हैं।

कोई टिप्पणी नहीं