नवोदित प्रतिभा पुरस्कारों के लिए 30 दिसंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित। अधिक जानकारी के लिए क्लिक कीजिए। बाड़मेर,16 नवंबर। राजस्थान साहित्य अकाद...
नवोदित प्रतिभा पुरस्कारों के लिए 30 दिसंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित। अधिक जानकारी के लिए क्लिक कीजिए।
बाड़मेर,16 नवंबर। राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर की ओर से नवोदित प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। अकादमी के सचिव डॉ. बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में महाविद्यालय स्तरीय छात्राओं के लिए डॉ सुधा गुप्ता पुरस्कार कविता विधा और महाविद्यालय स्तरीय चंद्र देव शर्मा पुरस्कार कविता विधा में 5-5 कविताएं, कहानी, निबंध और एकांकी विधाओं में एक-एक रचना की प्रविष्टियां दो प्रतियों में आमंत्रित की गई हैं। इसके साथ ही विद्यालय स्तरीय परदेशी पुरस्कार के लिए कविता विधा में 5 कविताएं, कहानी, निबंध और लघु कथा विधाओं में एक-एक रचना दो प्रतियों में आमंत्रित की गई हैं। सोलंकी ने बताया कि चंद्र देव शर्मा पुरस्कार, सुधा गुप्ता पुरस्कार और परदेशी पुरस्कार प्रत्येक विधा में 5 हजार की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रविष्टि भिजवाने वाले राजस्थान के विश्वविद्यालयों, महाविद्ययालयों अथवा विद्यालयों के नियमित छात्र-छात्राएं होने चाहिए तथा उनकी उम्र 23 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। अकादमी कार्यालय में छात्र-छात्राएं 30 दिसंबर 2022 तक प्रविष्टियां भिजवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अकादमिक वेबसाइट http://www.rsaudr.org से भी जानकारी ले सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं