Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

66वीं राज्य स्तरीय छात्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 20 से जसोल में

66वीं राज्य स्तरीय छात्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 20 से जसोल में  बाड़मेर/बालोतरा/जसोल। 66वीं राज्य स्तरीय छात्रा विद्यालय राज्य स्त...

66वीं राज्य स्तरीय छात्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 20 से जसोल में 



बाड़मेर/बालोतरा/जसोल। 66वीं राज्य स्तरीय छात्रा विद्यालय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता जसोल के सुआ देवी भन्साली राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगी। प्रधानाचार्या शशिबाला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 33 जिलों की 70 टीमें भाग लेगी। यह प्रतियोगिता 24 नवम्बर तक चलेगी। प्रतियोगिता के आयोजन हेतु 5 बास्केटबॉल मैदान तैयार किए गए हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडियों को ठहराने हेतु भवनों की व्यवस्था की गई है। दर्शकों के बैठने हेतु ग्राम पंचायत जसोल द्वारा पैवेलियन बनाया गया है। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बालोतरा प्रधान भगवत सिंह जसोल, जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जैतमाल सिंह राठौड़, ग्राम विकास अधिकारी जसोल सुशील कुमार, संदर्भ व्यक्ति सीबीआई बालोतरा रूपेंद्र सिंह राठौड़, शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा, दुर्ग सिंह परिहार, अशोक जोशी, जितेंद्र गहलोत, दिनेश सांखला, हरीश शर्मा, जितेंद्र माली, उपप्रधानाचार्य दीपक दीक्षित, विक्रम सिंह राठौड़, मुकेश गहलोत, अशोक राठौड़, देवेंद्र दवे, सुनील बारासा, अनिल पालीवाल, देव माली आदि तैयारी में लगे हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं