खेती में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है: अंजना मेघवाल जैसलमेर। देश के सम्पूर्ण विकास में कृषि के योगदान की आवश्यकता और कृषि के विकास में महिला...
खेती में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है: अंजना मेघवाल
जैसलमेर। देश के सम्पूर्ण विकास में कृषि के योगदान की आवश्यकता और कृषि के विकास में महिलाओं कि भागीदारी की आवश्यकता बताते हुए पूर्व जिला प्रमुख और वर्तमान में राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजना मेघवाल ने जैसलमेर पंचायत समिति की झाबरा ग्राम पंचायत के भैरवा गांव में उत्तम एग्रिक्लिनिक के डायरेक्टर डॉक्टर मनोहरसिंह भाटी द्वारा महिला किसानों की जागरूकता के लिए आयोजित महिला किसान चौपाल में खेती में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को आगे आने ओर सरकारी योजनाओं की पूरी जागरूकता रखकर उनका सम्पूर्ण लाभ लेने का आह्वाहन किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजना मेघवाल को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत झाबरा ग्राम पंचायत की सरपंच कुंता देवी द्वारा शॉल ओढ़ाकर किया गया। अंजना मेघवाल ने जैसलमेर जिले की भौगोलिक और पारिस्थितिक रूप से विषमता के कारण आमजन को ज्यादा प्रयास कर सरकारी योजनाओ के पूरे फायदे लेने के लिए जरूरी कागजात तैयार रखने के साथ महिलाओं को भी आदमियों के साथ पूरी जानकारी रखने ओर जीविका के मुख्य साधन "कृषि" में दोनों वर्गों की पूरी भागीदारी सुनिश्चित कर महिला शिक्षा के लिए मार्गदर्शन किया। महिला किसान चौपाल में पूर्व सरपंच चंदनसिंह, सुदामाराम, हरिराम, नेनाराम सहित बड़ी संख्या में महिलाओं कि भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं कि जागरूकता और कृषि में महिलाओं की जागरूकता के लिए समय निकालने के लिए उत्तम एग्रिक्लिनिक के डॉ. मनोहरसिंह भाटी ने पूर्व जिला प्रमुख और महिला आयोग की सदस्य अंजना मेघवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कोई टिप्पणी नहीं