Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

पंडित नेहरू की दूरदर्शी सोच एवं विकास की अवधारणा से ही राष्ट्र का विकास हुआ: तंवर

पंडित नेहरू की दूरदर्शी सोच एवं विकास की अवधारणा से ही राष्ट्र का विकास हुआ: तंवर जैसलमेर, 14 नवम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में देश क...

पंडित नेहरू की दूरदर्शी सोच एवं विकास की अवधारणा से ही राष्ट्र का विकास हुआ: तंवर



जैसलमेर, 14 नवम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया उन्हीं की दुरदर्शी सोच का परिणाम है। कि, भारत में आजादी के 10 साल के भीतर ही आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इसरो, डीआरडीओ जैसी संस्थान बने भाखड़ा नांगल डेम बनाया गया, बिजली उत्पादन के लिए संयंत्र लगाएं गये, इससे दुनिया में भारत की शाख बढी बड़े- बड़े देश भारत से मित्रता को आतुर थे, सही मायने में पंडित नेहरू ने देश को सही नेतृत्व प्रदान किया।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर, राज्य महिला आयोग सदस्य अंजना मेघवाल, नगर परिषद् सभापति हरी वल्लभ कल्ला, उप सभापति खीम सिंह राठौड़,  राण सिंह चौधरी, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सुमार खा, धर्मेंद्र आचार्य, पार्षद आनंद व्यास, जाकिर हुसैन चड़वा, राधेश्याम कल्ला,  प्रेम भार्गव, अशोक बारासा पार्षद डॉक्टर गोवर्धन राम भील, प्रताप दैया, खेताराम ईणखिया, नेमीचंद भार्गव, हाजी रहीम खां, जैनाराम सत्याग्रह, दिलीप सिंह सोलंकी, हनुमान राम मेघवाल, मंगल धोबी, डूंगरा राम मेघवाल, चेतन राम राठौड़, कालुराम ओड, चन्द्र प्रकाश पुरोहित, ओम प्रकाश, विनोद कुमार, जगदीश, श्याम सुंदर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं