Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन।

राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन। बाड़मेर। राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव...

राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन।



बाड़मेर। राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव एडवोकेट चंद्र प्रकाश शर्मा के प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्ति के बाद प्रथम बार बाड़मेर आगमन पर जिला मुख्यालय पर राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस बाड़मेर के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से नवनियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत किया।
प्रदेश सचिव एडवोकेट चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिला संयोजक आदुराम नामा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश सचिव एडवोकेट चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में देश में भाजपा ने भय भ्रष्टाचार अराजकता नफरत व बेरोजगारी का माहौल पूरे देश में बनाया है ऐसे में एक जिम्मेदार पार्टी होने के नाते कांग्रेस उनके अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है कि व आम जनता की सेवा करें तथा प्रेम भाईचारे का वातावरण बनाकर देश को जोड़ने का काम करें।
शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही है जो केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश होती हुई महाराष्ट्र गुजरात के बाद राजस्थान में प्रवेश करेगी।
भारत जोड़ो यात्रा से देश के अंदर परिवर्तन का सकारात्मक माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आदूराम नामा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में राहुल प्रियंका गांधी सेना में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया। बताया कि बहुत जल्दी ही पूरे जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में मानवाधिकार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुखराज प्रजापत, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डूंगर सिंह कानोड, ब्लॉक अध्यक्ष गणपत सिंह आगौर के साथ कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं