Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

परमात्मा के दीक्षा कल्याणक विधान और वरघोड़ा निकाला, पुष्प वर्षा से किया स्वागत

परमात्मा के दीक्षा कल्याणक विधान और वरघोड़ा निकाला, पुष्प वर्षा से किया स्वागत @कानु सोलंकी बाड़मेर/सिवाना। श्री सिद्धाचल सुगुणाधाम ट्रस्ट म...

परमात्मा के दीक्षा कल्याणक विधान और वरघोड़ा निकाला, पुष्प वर्षा से किया स्वागत




@कानु सोलंकी
बाड़मेर/सिवाना। श्री सिद्धाचल सुगुणाधाम ट्रस्ट मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री आदिनाथ भगवान आदि जिन बिंबो की अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आचार्य रविशेखर सूरीश्वर मसा, आचार्य ललितशेखर सुरीश्वर मसा आदि ठाणा की निश्रा एवं साध्वी वृंद के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। महोत्सव के तहत मंगलवार को सुबह देवपथ पूजन, अंजनशलाका विधान का आयोजन आचार्य व साधु साध्वी वृंद की निश्रा एवं सकल जैन संघ की मौजूदगी में आदिनाथ परमात्मा के दीक्षा कल्याणक का रथयात्रा वरघोड़ा ड्रोन से पुष्प वर्षा के साथ शहनाई व बैंड की स्वर लहरियों, ऊट, घोड़े, हाथी, नासिक ढोल, सजे-धजे रथ, परमात्मा का रथ, ढोल पार्टी, गैर नृत्यवादन पार्टी, कलशधारी दर्जनों महिलाएं व बालिकाओं व प्रतिष्ठा महोत्सव के समस्त लाभार्थी परिवारों बाबूलाल सोनमल बालड, घेवरचंद चुन्नीलाल नाहटा, गणेशमल भीमराज प्रतापमल रतनचंद बालड, चुन्नीलाल बागरेचा, एस बाबुलाल छाजेड परिवार सहित सुबह, दोपहर व शाम की नवकारसी व अन्य कई धार्मिक आयोजनों के लाभार्थी परिवारों के दर्जनों सदस्यों सहित सिद्धचल सुगुणाधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष अमीचंद सोलंकी, सचिव चिमनलाल पोमाणी बागरेचा, कोषाध्यक्ष मेघराज बागरेचा, बाबूलाल बालड व ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारी व सदस्य सहित सैकड़ों जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे। 


इसके बाद रथ यात्रा का वरघोडा विनीता नगरी में पहुँचकर धर्मसभा में तब्दील हुआ। जहां आचार्य श्री ने उपस्थित धर्मावलंबियों को धर्मोपदेश देते हुए परमात्मा के नित्य दर्शन- वंदन व पूजन करने का महत्व बताते हुए उपस्थित जनमानस को नित्य देव-दर्शन व पूजन करने की प्रेरणा दी। तत्पश्चात जैन संगीतकार दीपक करणपुरिया एंड पार्टी की सुरों के माध्यम से परमात्मा के दीक्षा कल्याणक का विधान कार्यक्रम आयोजित हुआ शाम को अधिवासना, अंजनविधान, केवलज्ञान, निर्वाण कल्याणक, कुमारपाल महाराजा की आरती एवं रात्रि को परमात्मा की भक्ति का कार्यक्रम धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। जिसमें अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के संपूर्ण लाभार्थी परिवारों सहित ट्रस्ट मंडल के सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया। महोत्सव में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, बारडोली, डीसा, मुंबई, भिवंडी, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, इचलकरंजी, मदुरई, जोधपुर, बालोतरा, मोकलसर, समदड़ी, सहित सिवांची क्षेत्र के दर्जनों गांवों से सैकड़ों जैन धर्मावलंबियों ने उत्साह से भाग लिया। 

ये रहें मौजूद

इस अवसर पर तपागछ संघ अध्यक्ष हीराचंद बागरेचा, उपाध्यक्ष केवलचंद गोलेछा, व्यापार संघ अध्यक्ष महेश कुमार नाहटा, चंपावाडी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष वंशराज भंसाली, पूर्व महामंत्री भूरचंद जीरावला, श्री जिन कुशलसूरी जैन दादावाड़ी ट्रस्ट बसंनगुड़ी बेंगलुरु के ट्रस्टी रिकबचंद नाहटा, सिवाचीं जैन सेवा समिति ट्रस्ट दुर्गापुरा के अध्यक्ष राजमल भंसाली, उपाध्यक्ष मांगीलाल भंसाली, महावीर स्वामी जिन मंदिर व दादावाडी ट्रस्ट कोषाध्यक्ष महेश कुमार नाहटा, गणपतराज बाठिया, कल्याणमल बागरेचा चौधरी, जसराज श्रीश्रीमाल, साकलचंद बागरेचा, महावीर बागरेचा चौधरी, अशोक बंदामुथा, पारसमल कवाड, मुकेश चौपडा, सुमेरमल ललवानी, अशोक बागरेचा, रमेश बागरेचा, राकेश ओस्तवाल, ललित छाजेड़, वीरमचंद बोकडीया शहीद सैकड़ों जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं