राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन उड़ान योजना के तहत स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी देकर महिलाओं को पैड वितरित। @कानु सोलंकी बाड़म...
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उड़ान योजना के तहत स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी देकर महिलाओं को पैड वितरित।
@कानु सोलंकी
बाड़मेर/सिवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवराज कड़वासरा के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र खेड़ा खिनदावड़ा पर किया गया। किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता खीमाराम ने किशोर, किशोरियों व महिलाओं को सेनेटरी पैड उड़ान योजना में पैड वितरण किए। वही जानकारी देते हुए बताया कि किशोर किशोरियों को पोषण संबंधित, कुपोषण में कमी लाना एनीमिया को समाप्त करना, योन एवं प्रजनन स्वास्थ्य संबंधित जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाना, चोट व हिंसा दुर्घटना से बचाव, नशाखोरी से बचाव, असंक्रामक बीमारियों, किशोर किशोरी मैत्री स्वास्थ्य उजाला क्लिनिक के बारे में, चिकित्सा परामर्श टोल फ्री नंबर 104 इमरजेंसी 108 की सुविधा के बारे में, आयरन फोलिक एसिड टेबलेट के बारे में, त्रैमासिक किशोर स्वास्थ्य दिवस की, महावारी स्वच्छता योजना के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही बताया कि 10 से 19 साल तक के किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधित, ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक भोजन ले, एनीमिया से बचाव संबंधित ज्यादा से ज्यादा फल फ्रूट जूस वह अन्य पेय पदार्थ बाजरे की रोटी वह गुड ज्यादा से ज्यादा सेवन करे। वही बताया कि आयरन फोलिक एसिड टेबलेट लेने से खून की कमी दूर होती है। जिससे किशोर किशोरियों में एनीमिया की कमी दूर होगी। महिलाओं को सेनेटरी पैड देते हुए दो बच्चों पर नसबंदी करवाने के लिए प्रेरित किया, जिसमें दो बच्चे मन के सच्चे हमारा परिवार खुशहाल रहें। वही ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चों का टीकाकरण करवाने की हिदायत दी। साथ ही अंधविश्वास से दूर रहने की बात कही। तन, मन और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा योग करना चाहिए जिससे शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से हमेशा हमारा शरीर स्वस्थ व निरोगी रहेगा। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजू, आशा पप्पू देवी, व किशोर किशोरियों, गर्भवती महिला, व बालिकाएं उपस्थित रही।
कोई टिप्पणी नहीं