Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

एक विदाई ऐसी भी:- डीजे की धुन और पुष्प वर्षा कर घोड़ी पर बैठाकर भव्य स्वागत सत्कार के साथ विदाई

एक विदाई ऐसी भी:- डीजे की धुन और पुष्प वर्षा कर घोड़ी पर बैठाकर भव्य स्वागत सत्कार के साथ विदाई  @राजेश भाटी बाड़मेर। जिले के समदड़ी पुलिस थ...

एक विदाई ऐसी भी:- डीजे की धुन और पुष्प वर्षा कर घोड़ी पर बैठाकर भव्य स्वागत सत्कार के साथ विदाई 



@राजेश भाटी
बाड़मेर। जिले के समदड़ी पुलिस थाना में कार्यरत कांस्टेबल जितेंद्र सिंह के हनुमानगढ़ स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में पहली बार ऐसी भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समदड़ी पुलिस थाना में कार्यरत कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह का लाजवाब किरदार रहा हैं उसको सात साल पहले कोई नही जानता था आज समदड़ी सिवाना कल्याणपुर में हर कोई इस सिपाही को जानता है। देश के रक्षक पुलिस के जाबाज  सिपाही ने ईमानदारी कर्तव्य पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य किया। कार्य के साथ आमजन का दिल भी जीता और सभी के दिलो में जगह बनाई, जो सात साल बेमिसाल आमजन में विश्वास अपराधियों में डर और ईमानदारी का फर्ज कर्तव्य से कार्य किया। कांस्टेबल के रूप में बेमिसाल तरीके से कार्य किया और अपनी सेवाएं दी। आमजन में सेवा के प्रति समर्पित जितेंद्र सिंह ने सात वर्ष बाड़मेर के समदड़ी पुलिस थाना में पुलिस के सेवा कार्य के रूप में सरानिय कार्य करने व आमजन की सेवा में हमेशा कार्य के प्रति सेवा भाव से कार्य करके अपनी कार्यशैली से सबके दिलो में जगह बनाई।



भव्य स्वागत के साथ विदाई

क्षेत्र के समदड़ी जेठन्तरी, पारलु, कनाना, लालाना गांवों में भी ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर विदाई दी। महंत भुवनेश्वर पूरी महाराज ने भी सडलानाडा धाम पर माला साफा पहनाकर विदाई दी। एक कांस्टेबल के स्थानांतरण होने पर ऐसी विदाई समदड़ी थाने में पहली बार देखने को मिली। सिपाही आते है जाते है मगर जो जितेंद्र सिंह ने सभी के दिलो में एक अलग ही कार्य के साथ अपनापन की जगह बनाई। वही समारोह में पूर्व विधायक कान सिंह कोटड़ी, तहसीलदार समदड़ी हनवंत सिंह देवड़ा, थानाधिकारी समदड़ी दाऊद खान द्वारा साफा माला पहनाकर जितेंद्र सिंह का मानसम्मान किया गया। वही समदड़ी क्षेत्र व कस्बे के गणमान्य लोग व्यापारी वर्ग, पुलिस स्टाप सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए माला साफा पहनाकर विदाई दी। 



घोड़ी पर डीजे संग डांस 

विदाई के दौरान पुलिस जवान को घोड़ी पर बिठाकर थाना परिसर से बजरंग वाटिका होते हुए वापस थाना परिसर तक डीजे की धूम पर नाचते गाते पुष्प वर्षा कर फूल मालाओं से स्वागत किया।



सभी का आभार व्यक्त किया 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कान सिंह कोटड़ी, तहसीलदार हनवंत सिंह देवड़ा, थानाधिकारी दाऊद खान ने भी संबोधित किया। इस दौरान जितेन्द्र सिंह ने कहा की में आज एक परिवार को छोड़ कर जा रहा हुं आप सब ने परिवार की तरह प्यार दिया। इस क्षेत्र से जो मान सम्मान प्यार मार्गदर्शन, आर्शीवाद मिला में नतमस्तक हुं आपके स्नेह से अभिभूत हूं और आप सभी का आभार प्रकट करता हूं। 



ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व विधायक कान सिंह कोटड़ी, तहसीलदार हनवंत सिंह देवड़ा, थानाधिकारी दाऊद खान, पूर्व सरपंच ठाकुर नटवर करण सिंह  सहित समदड़ी क्षेत्र से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं