Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य विश्नोई को दी भव्य विदाई, विश्नोई के चार साल का कार्यकाल रहा बेमिसाल, विदाई देने उमड़ा लोगों का हुजूम।

मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य विश्नोई को दी भव्य विदाई, विश्नोई के चार साल का कार्यकाल रहा बेमिसाल, विदाई देने उमड़ा लोगों का हुजूम। @कानु सोलंक...

मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य विश्नोई को दी भव्य विदाई, विश्नोई के चार साल का कार्यकाल रहा बेमिसाल, विदाई देने उमड़ा लोगों का हुजूम।


@कानु सोलंकी
बाड़मेर/सिवाना। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सिवाना के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश विश्नोई को एसीबीईओ प्रथम गुडामालानी बनने पर विद्यालय से भव्य विदाई दी गई। मॉडल स्कूल में बिश्नोई का कार्यकाल चार वर्ष का रहा। इन चार वर्ष के दौरान विद्यालय का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। लगातार चार वर्ष तक बोर्ड परीक्षाओ का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने के साथ-साथ विभिन्न सह शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यालय के सत्तर विद्यार्थी राज्य स्तर पर चयनित हुए। क्रियात्मक गतिविधि के तौर पर प्रधानाचार्य विश्नोई ने विद्यालय परिसर में पांच सौ पौधों का पौधारोपण करवाया साथ ही विद्यालय विकास हेतु पन्द्रह लाख से अधिक का भामाशाह सहयोग प्राप्त किया। ज्ञात रहे उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बिश्नोई को उपखंड स्तर एवं जिला स्तर पर भी प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया था। इस भव्य विदाई समारोह में अथिति के तौर पर सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, लोहावट विधायक प्रतिनिधि कुलदीप बिश्नोई, सिवाना उपखंड अधिकारी दिनेश बिश्नोई, जिला परिषद सदस्या गरिमा राजपुरोहित, विकास अधिकारी पं.स. सिवाना हनुमानराम चौधरी, अधिशासी अभियंता डिस्कॉम हनुमान राम, सिवाना सीबीईओ अशोक क्षोत्रिय, सीएचसी इंचार्ज डॉ. देवराज कड़वासरा, बीसीएमएचओ डॉ.अशोक कुमार, सहायक अभियन्ता प.स.सिवाना सुनील कुमार, सिवाना नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता गोपाल कुमार, एसीबीईओ प्रथम हनुमाना राम चौधरी, एसीबीईओ द्वितीय महेंद्र सिंह, पीईईओ सांवल राम, पुलिस विभाग प्रतिनिधि के तौर पर जैयाराम, कुलदीप सिंह चारण, अशोक कुमार, प.स सदस्य महीराम, रामलाल सुथार, समाज सेवी भागीरथ राम गोदारा, एसएमसी सदस्य जमना देवी, विभिन्न शिक्षक संघों से प्रतिनिधि के तौर पर कालूराम राव, श्याम धीरानी, मनीष कालेर, जगदीश कड़वासरा, कपिल डेलु, ओम प्रकाश गिड़ा, जगदीश फूलन, ओम प्रकाश पादरू, मानाराम, मांगीलाल, ओमप्रकाश काग, केशाराम, सरिता कुल्हरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश किनिया के द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं