Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में कमल सिंह राणीगांव उत्कृष्ट संस्था प्रधान पुरस्कार से सम्मानित।

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में कमल सिंह राणीगांव उत्कृष्ट संस्था प्रधान पुरस्कार से सम्मानित। बाड़मेर, 9 नवंबर। राजकीय एवं निजी विद्यालयों मे...

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में कमल सिंह राणीगांव उत्कृष्ट संस्था प्रधान पुरस्कार से सम्मानित।



बाड़मेर, 9 नवंबर। राजकीय एवं निजी विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत वर्ष 2021-22 में संस्था प्रधान के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान मुभीछा राउमावि गांधी चौक के प्रधानाचार्य कमल सिंह राणीगांव को सम्मानित किया गया।



बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान राजस्थान के शिक्षा मंत्री बी.डी.कल्ला, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक गौरव अग्रवाल एवं उप निदेशक एवं कार्यक्रम समन्वयक एनएसएस योगेश चन्द्र शर्मा ने प्रधानाचार्य कमल सिंह राणीगांव को उत्कृष्ट संस्था प्रधान अवार्ड से सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानाचार्य राणीगांव के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्शाें का सतत अनुसरण करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानाचार्य कमल सिंह राणीगांव के निर्देशन में मुभीछा राउमावि गांधी चौक में एनएसएस के तहत विभिन्न प्रकार के नवाचार करने के साथ बेहतरीन कार्य किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं