सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं: साध्वी प्रेम बाईसा @रामाराम चौधरी बाड़मेर/सिणधरी/पायला कला। जीव कल्याण सेवा संस्थान की ओर से महंत श्री व...
सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं: साध्वी प्रेम बाईसा
@रामाराम चौधरी
बाड़मेर/सिणधरी/पायला कला। जीव कल्याण सेवा संस्थान की ओर से महंत श्री विरमनाथ जी महाराज के सानिध्य में भाटाला में चल रही श्रीमद भागवत कथा के सातवें दिन कथा के दौरान प्रेम बाईसा ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। कंस ने भगवान कृष्ण को मारने की बहुत कोशिश की पर आखिरकार सत्य की जीत हुई। प्रेम बाईसा ने कंस वध, और कथा में आज भगवान श्री कृष्ण का विवाह ओर सुदामा चरित्र का विस्तार से वर्णन किया।
साध्वी ने कहा आज देश की युवा पीढ़ी नशे की लत में डूबती जा रही है, जबकि हमारे देश को आगे बढाने के लिए युवा शक्ति को जागृत होना जरूरी है। आज जिसे देखो वो सब नशे में अपनी ज़िंदगी को बर्बाद कर रहे हैं। प्रेम बाईसा ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कथा के दौरान महंत श्री 1008 श्री मोटनाथ जी महाराज ने कथा में आशीर्वचन दिया।
कोई टिप्पणी नहीं