युरोपियन युनियन के सहयोग से जैव विविधता और शामलाती समझ पर स्कूल ईवेन्ट आयोजित। @गोविंद बॉस बाड़मेर/सिणधरी। उन्नति विकास शिक्षण संगठन ने युर...
युरोपियन युनियन के सहयोग से जैव विविधता और शामलाती समझ पर स्कूल ईवेन्ट आयोजित।
@गोविंद बॉस
बाड़मेर/सिणधरी। उन्नति विकास शिक्षण संगठन ने युरोपियन युनियन के सहयोग से डाभड़ भाटियान स्कूल में बच्चों के साथ में ईवेन्ट का आयोजन किया। जिसका मुख्य उददेश्य बच्चों में शामलात के प्रति जागरूक करना और जैवविविधता के बारे में समझ विकसित करना था।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी तोलाराम चौहान ने बताया कि डाभड़ भाटियान स्कूल में आज कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के साथ में ईवेन्ट का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रकार की गतिविधिया करते हुए जैव विविधता पर समझ स्पष्ट करने का प्रयास किया। बच्चों के साथ में भ्रमण कर स्थानीय वनस्पति के बारे में जानकारी ली और उसके पत्तों का संकलन किया। जिसको, चार्ट पर लगाकर उन वनस्पतियों के बारे में लिखा पौधो के नाम, गुण, उपयोग और हमारे किस प्रकार से काम आते है उसके बारे में बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई। जिसमें अध्यापक मुकेश कुमार ने सुझाव देकर समझाने का कार्य किया।
ईवेन्ट का आयोजन हिमताराम मेहरा और मंजू डांगी ने किया जिन्होंने बच्चों को एक दिन पूर्व चार्ट देकर विषय दिया कि आप अपने आस- पास के पर्यावरण को दर्शाने वाले वनस्पति, पौधे, पक्षी, पशुओं के बारे में चार्ट बनाने का कार्य करें। जिसमें बच्चों ने एक प्रदर्शनी लगाकर प्रस्तुति दी और अपने द्वारा बनाये गये चित्रों को समझाने का कार्य किया।
गतिविधियों का महत्व
देखकर सीखना खेल के माध्यम से सिखाना, उपयोग को स्वयं करके देखना, भौतिक तौर पर जानकारी लेने जैसी गतिविधियों के द्वारा ईवेन्ट में बच्चों को जानाकरी दी जाती है।जिससे बच्चे जैवविविधता को समझ सके और उसके बारे में जानकारी स्थाई तौर बच्चों के जहन में रहे उसका प्रयास किया जाता है।
घटने वाली वनस्पति और जैवविविधता के कारणों को समझाने का प्रयास
बच्चों को इस प्रकार के ईवेन्ट से ये समझाने का प्रयास किया जाता है कि हमारे उपयोग की घास पौधे, जीव जन्तु कम क्यों हो रहे है और उसके कारणों को समझाने के लिए बच्चों को प्रस्तुति के दौरान सुझाव दिये जाते है। ताकि, उनको स्पष्ट हो सके कि हमारे चारों और पर्यावरण में जो बदलाव हो रहा है उसके कारण क्या है।
इनकी रही भागीदारी
स्कूल के स्टाफ मुकेश कुमार, रेणुका चौधरी, निधि गौड़, थानाराम जोया, प्रिती कंवर, सवाराम ने भागीदारी निभाते हुए बच्चों की गतिविधियों में सहयोग किया और समझाने में मदद की। संस्थान के द्वारा इस प्रकार के ईवेन्ट सभी स्कूलों में आयोजित किये जायेगे ताकि आने वाले समय में बच्चों की पर्यावरण के प्रति समझ और जैवविविधता को लेकर स्पस्टता हो सके।
कोई टिप्पणी नहीं