Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

रावणा राजपूत समाज के परमार जिला संगठन मंत्री और चौहान जिला मिडिया प्रभारी मनोनित।

रावणा राजपूत समाज के परमार जिला संगठन मंत्री और चौहान जिला मिडिया प्रभारी मनोनित। बाड़मेर। रावणा राजपूत समाज बाड़मेर जिलाध्यक्ष भाखर सिंह सो...

रावणा राजपूत समाज के परमार जिला संगठन मंत्री और चौहान जिला मिडिया प्रभारी मनोनित।



बाड़मेर। रावणा राजपूत समाज बाड़मेर जिलाध्यक्ष भाखर सिंह सोढ़ा सोनड़ी ने जिला सभा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हाथी सिंह कपूरड़ी को बाड़मेर जिला संगठन मंत्री व चंदन सिंह चौहान तारातरा को जिला मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया।
हाथी सिंह कपूरड़ी व चंदन सिंह तारातरा ने संगठन व जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि, संगठन ने हमारे ऊपर विश्वास रखकर हमे दायित्व दिया है उस पर विश्वास और पूर्णनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाखर सिंह सोढा सोनड़ी, हरि सिंह राठौड़, भोम सिंह कुम्पावत, अशोक सिंह बुड़ीवाड़ा, मधु परिहार, कृष्णा रावणा, सरूप कंवर राठौड़, रमेश सिंह धांधू रोहिली, राम सिंह रेडाणा, सालमसिंह जैसलमेर, भेरू सिंह सोढा, मगसा बोथिया, सुरेश सिंह तारातरा, श्याम सिंह तारातरा, जसवंत सिंह सरणू, रमेश सिंह भाटी, अशोक सिंह रानीगांव सहित समाज बंधुओं ने खुशी जाहिर कर बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं