मानव सेवा संस्था ने 20 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित बाड़मेर/सिवाना। मानव सेवा संस्था की ओर से पुलिस थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस सम्मान...
मानव सेवा संस्था ने 20 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
बाड़मेर/सिवाना। मानव सेवा संस्था की ओर से पुलिस थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 20 पुलिस कर्मियों को साफा, दुपट्टा पहनाकर, एवं प्रतीक चिन्ह व बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एएसआई गंगाराम ने कहा कि पुलिस निरंतर समाज की सेवा में तत्पर रहती है और जो भी समस्याएं सामने आती हैं उनका निवारण करने का पूरा प्रयास करती है। त्योहारों को अपने घर ना जाकर परिवार का त्याग कर समाज की सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय ना हो तथा सभी को न्याय मिले हम लोगों का कर्तव्य है। प्रदेश महामंत्री भगाराम मेघवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों का सम्मान उनके हौंसले को बुलंद बनाएगा। समय समय पर पुलिस का उत्साहवर्धन कर पुलिस की मदद करें, पुलिस का सम्मान ही पूरे देश का सम्मान है। जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने कहा कि पुलिस का गठन देश व समाज की सुरक्षा के लिए हुआ है। पुलिस महकमे में शामिल होने वाला हर व्यक्ति अपनी निजी जरुरतों को नजरंदाज करते हुए समर्पित भाव से देश व समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह करता है।
गौभक्त शांतिदेवी विश्नोई ने कहा कि कानून व्यवस्था, जन-जीवन की सुरक्षा, ट्राफिक मैनेजमेंट जैसे कार्यों में पुलिस दिन-रात जनता की सेवा में तैनात रहती है. तथा हर परिस्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहती है। हर मोर्चे पर पुलिस का काम काफी चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए संस्था ने पुलिस कर्मियों का सम्मान कर, हौसला अफजाई की। मंच संचालन मोहन विश्नोई ने किया। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल जेहाराम, अजय कुमार, संस्था कार्यालय प्रमुख नकुल मेघवाल, लालाराम चौधरी, गौतम सिंह राजपुरोहित, खुशाल सिंह,खेताराम गर्ग, जवाहर लाल, सवाई सिंह भायल, कान सिंह, गणपत सिंह, सहित संस्था से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं