बायतु विधानसभा में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का 4 दिसम्बर से शुभारंभ: बालाराम मूंढ बाड़मेर/बायतु। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार क...
बायतु विधानसभा में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का 4 दिसम्बर से शुभारंभ: बालाराम मूंढ
बाड़मेर/बायतु। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित जन-आक्रोश रैली की पूर्व तैयारियों को लेकर बायतु मंडल की बैठक आयोजित की गई। बायतु मंडल के जन आक्रोश आंदोलन जिला संयोजक व जिला महामंत्री बालाराम मूंढ ने बताया कि भाजपा प्रदेश निर्देशानुसार प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, कार्यों तथा बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ व्यापक जन आक्रोश यात्रा की पूर्व तैयारियों के संबंध में बायतु मंडल की बैठक ली गई। जिला संयोजक मूंढ ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा में सक्रिय शत प्रतिशत भागीदारी के लिए कार्यकर्ताओं को दिए गए दायित्व को निष्ठा के साथ निभाते हुए यात्रा को सफल बनाना है। जन आक्रोश यात्रा बायतु मंडल के खेमा बाबा मंदिर पर जन सभा के प्रारम्भ होकर अरणेश्वर मंदिर होते हुए पूरी बायतु विधानसभा में जाएगी। इस अवसर पर मंडल जिला महामंत्री बालाराम मूढ़, जिला कार्यकारिणी सदस्य तगाराम दर्जी, कुम्भाराम धतरवाल, मण्डल उपाध्यक्ष कुम्भ सिंह सऊ, मण्डल महामंत्री राकेश जैन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हनुमान जाणी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यप्रकाश मेवाड़ा, मण्डल आईटी संयोजक शम्भू प्रजापत, युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष चिमाराम सऊ, कार्यालय प्रभारी भेरू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं