भाजपा की जनआक्रोश रथ यात्रा पहुंच रही गांव ढाणी, नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस सरकार पर हमले @भीमाराम बाड़मेर/गुड़ामालानी। भाजपा प्रदेश मंत्री ...
भाजपा की जनआक्रोश रथ यात्रा पहुंच रही गांव ढाणी, नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस सरकार पर हमले
@भीमाराम
बाड़मेर/गुड़ामालानी। भाजपा प्रदेश मंत्री केके बिश्नोई के नेतृत्व में भाजपा जन आक्रोश रथ यात्रा गुड़ामालानी विधानसभा के गांव - गांव ढाणी - ढाणी तक निकाली जा रही है। वही रथ यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा ढोल नगाड़े बजा कर के स्वागत किया जा रहा है। रथ यात्रा के तीसरे दिन भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का रथ डाबड़, गोरामाणियो की ढाणी, नगर, नया नगर सहित कई गांवों में पहुंचा और नुक्कड़ सभाएं कर लोगो के बीच कांग्रेस सरकार की चार साल की विफलता के बारे में जानकारी दी।
भाजपा प्रदेश मंत्री केके बिश्नोई ने बताया कि कांग्रेस सरकार के चार साल में राजस्थान अपराध अत्याचार साइबर क्राइम पेपर लीक मामले में एक नंबर पर है जिससे यहां के लोग और युवा परेशान है। वही साथ ही मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस रथ यात्रा में जिला महामंत्री भरत मोदी, रिड़मलराम डांगी, खिमसिंह राठौड़, प्रहलाद मेघवाल, आसुराम भील, पुरोषतम जैन, बाबूलाल जाटोल, नया नगर सरपंच प्रतिनिधि नारायणराम बिश्नोई, बुधाराम पंवार, शक्तिदान सारण सहित भाजपा कार्यकर्ता महिलाएं और स्थानीय लोग रथ यात्रा मे शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं